scorecardresearch
 
Advertisement

RBSE 12th Results 2026 Live: कल सुबह 10 बजे आएगा राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर करेंगे घोषित, यहां देखें Direct Link

चंद्रशेखर शर्मा | अजमेर | 30 मार्च 2026, 2:19 PM IST

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live Updates: राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट कल 31 मार्च को सुबह 10 बजे होगा जारी. बोर्ड प्रशासक शक्ति सिंह राठौड़ और सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ की मौजूदगी में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर दबाएंगे रिजल्ट का बटन.

आज दोपहर में जारी होगा बिहार बोर्ड का रिजल्ट. (Photo: Representational Image) आज दोपहर में जारी होगा बिहार बोर्ड का रिजल्ट. (Photo: Representational Image)

RBSE 12th Result 2026 Live: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSER), अजमेर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि कक्षा 12वीं के सीनियर सेकेंडरी (कला, विज्ञान और वाणिज्य) तीनों संकायों का परिणाम कल, 31 मार्च 2026 को सुबह 10:00 बजे जारी किया जाएगा. प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ऑनलाइन माध्यम से नतीजों की घोषणा करेंगे. इस दौरान बोर्ड मुख्यालय अजमेर से बोर्ड प्रशासक श्री शक्ति सिंह राठौड़ और सचिव श्री गजेंद्र सिंह राठौड़ भी वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे.

इस साल करीब 9 लाख से अधिक छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी है. छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकेंगे. रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद हैवी ट्रैफिक की संभावना को देखते हुए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड पहले से तैयार रखें. शिक्षा मंत्री द्वारा रिजल्ट जारी करने के साथ ही राज्य की ओवरऑल पासिंग परसेंटेज और टॉपर्स की जानकारी भी साझा की जाएगी. छात्र आजतक के इस लाइव ब्लॉग पर बने रहें ताकि रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक एक्टिव होते ही उन्हें सबसे पहले जानकारी मिल सके.

2:19 PM (23 मिनट पहले)

क्या टॉपर्स को मिलेगा सम्मान!

Posted by :- Mansi Mishra

राजस्थान बोर्ड इस साल फिर से मेरिट लिस्ट जारी करने की परंपरा को दोहरा सकता है. जिलावार टॉपर्स के नाम आज शाम तक सार्वजनिक किए जा सकते हैं. मेरिट में जगह बनाने वाले मेधावी छात्रों के लिए राज्य सरकार की ओर से फ्री लैपटॉप और स्कॉलरशिप जैसी बड़ी घोषणाएं भी संभावित हैं.

1:44 PM (58 मिनट पहले)

स्क्रूटनी और सप्लीमेंट्री का मौका

Posted by :- Mansi Mishra

अगर किसी छात्र को लगता है कि उसके नंबर उम्मीद से कम हैं, तो निराश होने की जरूरत नहीं है. बोर्ड रिजल्ट जारी करने के 24 घंटे के भीतर 'री-चेकिंग' (Scrutiny) का विंडो खोल देगा. साथ ही, एक या दो विषय में फेल होने वाले छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा का शेड्यूल भी आज ही साझा किया जा सकता है.

1:33 PM (एक घंटा पहले)

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर करेंगे नतीजों का ऐलान, ऑनलाइन पोर्टल पर रहेगी नजर

Posted by :- Mansi Mishra

राजस्थान के शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर कल सुबह 10 बजे एक विशेष ऑनलाइन सत्र के जरिए रिजल्ट का बटन दबाकर पोर्टल को लाइव करेंगे. इस दौरान बोर्ड मुख्यालय अजमेर से बोर्ड प्रशासक शक्ति सिंह राठौड़ और सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ भी वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे. शिक्षा मंत्री द्वारा रिजल्ट जारी करने के साथ ही राज्य की ओवरऑल पासिंग परसेंटेज और जिलेवार प्रदर्शन का डेटा भी सार्वजनिक किया जाएगा.
 

1:00 PM (एक घंटा पहले)

RBSE 12th Result 2026: कल सुबह 10 बजे आएगा परिणाम, आधिकारिक मुहर लगी!

Posted by :- Mansi Mishra

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आखिरकार 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म कर दिया है. बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, कल यानी 31 मार्च 2026 को सुबह ठीक 10:00 बजे सीनियर सेकेंडरी के नतीजे घोषित किए जाएंगे. छात्र अपना एडमिट कार्ड और रोल नंबर अभी से संभाल कर रख लें क्योंकि कल सुबह प्रदेश के करीब 9 लाख विद्यार्थियों की किस्मत का फैसला होने वाला है.
 

Advertisement
12:44 PM (एक घंटा पहले)

पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी?

Posted by :- Mansi Mishra

राजस्थान बोर्ड में पासिंग क्राइटेरिया को लेकर छात्र अक्सर कंफ्यूज रहते हैं. ध्यान रहे, आपको हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने होंगे. सबसे अहम बात यह है कि थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग पास होना जरूरी है, तभी आपको 'क्वालिफाइड' माना जाएगा.

12:31 PM (2 घंटे पहले)

साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ?

Posted by :- Mansi Mishra

बोर्ड सूत्रों के हवाले से संकेत मिल रहे हैं कि इस बार साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ लाइव होगा. वहीं, आर्ट्स संकाय के छात्रों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. हालांकि, संभावना यह भी है कि बोर्ड इस बार तीनों स्ट्रीम्स का रिजल्ट एक ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर सबको चौंका दे.

12:14 PM (2 घंटे पहले)

 RBSE 12th ka result kab aaega: SMS से ऐसे देखें रिजल्ट

Posted by :- Mansi Mishra

अगर इंटरनेट धोखा दे दे, तो घबराएं नहीं! राजस्थान बोर्ड ने ऑफलाइन रिजल्ट की सुविधा भी दी है. बस अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाएं, 'RJ12 Space रोलनंबर' टाइप करें और इसे 5676750 पर भेज दें. आपका रिजल्ट सीधे आपके इनबॉक्स में होगा.

12:13 PM (2 घंटे पहले)

RBSE 12th Result 2026 Date: पिछले साल का रिकॉर्ड क्या था?

Posted by :- Mansi Mishra

पिछले साल राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट 95.6% रहा था, जिसने शिक्षा जगत में तहलका मचा दिया था. इस बार कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या आर्ट्स के छात्र इस रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे? मुकाबला कड़ा है और कुछ ही पलों में दूध का दूध और पानी का पानी होने वाला है.

12:08 PM (2 घंटे पहले)

Rajasthan Board RBSE Class 12th Result: डिजिलॉकर पर भी मिलेगी मार्कशीट

Posted by :- Mansi Mishra

वेबसाइट के अलावा, इस बार राजस्थान बोर्ड डिजिटल इंडिया की राह पर है. छात्र 'DigiLocker' ऐप के जरिए अपनी ई-मार्कशीट तुरंत डाउनलोड कर पाएंगे. यह मार्कशीट आगे कॉलेज एडमिशन और प्रोविजनल डॉक्यूमेंट के तौर पर पूरी तरह मान्य होगी, इसलिए ऐप को पहले ही सेटअप कर लें.
 

Advertisement
12:07 PM (2 घंटे पहले)

Rajasthan Board Class 12th Result: रोल नंबर रखें तैयार

Posted by :- Mansi Mishra

क्या आपने अपना एडमिट कार्ड निकाल लिया है? रिजल्ट पोर्टल खुलते ही आपको अपना Roll Number और Date of Birth दर्ज करनी होगी. पिछली बार कई छात्रों ने गलत रोल नंबर भरने की वजह से देरी का सामना किया था, इसलिए अपना ओरिजिनल हॉल टिकट अपने पास टेबल पर ही रखें.
 

12:06 PM (2 घंटे पहले)

RBSE 12th Class Result 2026: इन वेबसाइट्स पर रखें नजर

Posted by :- Mansi Mishra

रिजल्ट जारी होते ही लाखों छात्र एक साथ लॉगिन करते हैं, जिससे वेबसाइट क्रैश होने का खतरा रहता है. ऐसे में पैनिक न हों और इन आधिकारिक पोर्टल्स को अपने ब्राउज़र में बुकमार्क कर लें: rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in. साथ ही, थर्ड पार्टी साइट्स पर भी नजर बनाए रखें ताकि सर्वर एरर की स्थिति में आप सबसे पहले रिजल्ट देख सकें.

12:04 PM (2 घंटे पहले)

Rajasthan Board 12th Result: कब शुरू होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस?

Posted by :- Mansi Mishra

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज आज जारी हो सकता है. बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, दोपहर 12:15 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो सकती है. इसमें शिक्षा मंत्री और बोर्ड सचिव नतीजों का आधिकारिक ऐलान करेंगे.

Advertisement
Advertisement