scorecardresearch
 

इजरायल में तबाही का मंजर... ईरानी हमले में केमिकल प्लांट ध्वस्त, गैस रिसाव का खतरा बना

ईरान के मिसाइल हमले के दौरान इजरायल के दक्षिण में एक केमिकल प्लांट में मिसाइल का टुकड़ा गिरने से भीषण आग लग गई. लीकेज की आशंका के चलते लोगों को घरों में रहने की चेतावनी दी गई. अगर रिसाव बढ़ता है तो पूरे इलाके के लिए चिंता की बात है.

Advertisement
X
केमिकल फैक्ट्री में आग लगने के बाद आस-पास के लोगों को घरों में रहने की चेतावनी जारी की (Photo: Times of Israel)
केमिकल फैक्ट्री में आग लगने के बाद आस-पास के लोगों को घरों में रहने की चेतावनी जारी की (Photo: Times of Israel)

पश्चिम एशिया में जंग रुकने का नाम नहीं ले रही. 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर बड़ा हमला बोला था और तब से दोनों तरफ से मिसाइलों और ड्रोन का सिलसिला थमा नहीं है. रविवार को इस जंग में एक नया और खतरनाक मोड़ आया जब ईरान की एक बैलिस्टिक मिसाइल का टुकड़ा इजरायल के दक्षिणी हिस्से में एक केमिकल फैक्ट्री से टकराया और वहां भीषण आग लग गई.

यह फैक्ट्री बियरशेबा शहर के दक्षिण में स्थित नेओत होवाव इंडस्ट्रीयिल इलाके में है. यह ADAMA कंपनी का मखतेशिम प्लांट है जो कीटनाशक और फसल सुरक्षा से जुड़े केमिकल बनाती है. चीनी कंपनी सिंजेंटा ग्रुप के इस प्लांट में मिसाइल का टुकड़ा गिरा और केमिकल के टैंकरों में आग लग गई.

आग लगते ही इजरायली सेना के होम फ्रंट कमांड ने आसपास के लोगों को घरों के अंदर रहने की चेतावनी जारी की क्योंकि जहरीला धुआं फैलने का खतरा था. फायर ब्रिगेड और बचाव दल ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और डैमेज हुए केमिकल टैंकरों को सील किया. हालांकि, गैस रिसाव का खतरा बढ़ गया है. अगर गैस रिसाव पूरे इलाके में फैलता है तो क़यामत आ जाएगी.

बियरशेबा में एक और मिसाइल हमला, 11 घायल

Advertisement

फैक्ट्री वाली घटना के कुछ देर बाद ईरान ने एक और मिसाइल दागी जो बियरशेबा शहर के खुले इलाके में गिरी. धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के करीब 100 घरों के शीशे टूट गए और कई घरों को इतना नुकसान पहुंचा कि लोग वहां रह नहीं सकते. 

मेगन डेविड एडोम यानी इजराइली एम्बुलेंस सेवा ने बताया कि 11 लोग मिसाइल के धमाके से उड़े मलबे की चपेट में आए और 20 लोगों को गहरे सदमे की वजह से इलाज दिया गया. सभी 31 को सोरोका मेडिकल सेंटर ले जाया गया.

यह भी पढ़ें: ग्राउंड ऑपरेशन से पहले सेंटकॉम चीफ और IDF चीफ की सीक्रेट मीटिंग, ईरान पर क्या बना प्लान?

रविवार को ईरान ने आठ बार हमले किए

यह हमले किसी एक-दो बार नहीं हुए. रविवार को ईरान ने कुल आठ बार मिसाइल हमले किए. जेरूसलम और मध्य इजरायल की तरफ आई एक मिसाइल को हवा में मार गिराया गया. 

उत्तरी इजरायल पर एक मिसाइल को जानबूझकर खुले मैदान में गिरने दिया गया. आठवां हमला भी दक्षिण पर था जिसे इंटरसेप्ट किया गया.

इजरायल ने भी ईरान पर 140 ठिकाने तबाह किए

इजराइली वायु सेना ने भी पलटवार करते हुए पिछले एक दिन में ईरान के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में 140 से ज्यादा मिसाइल ठिकानों पर हमले किए. इनमें वे जगहें शामिल थीं जहां से ईरान मिसाइलें दागता है और जहां उसकी हवाई सुरक्षा प्रणाली तैनात है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement