scorecardresearch
 

कुछ दिन पहले तक एंटी इंडिया नारे लगा रहे थे, अब वीजा के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगा रहे हैं बांग्लादेशी

बांग्लादेश के नागरिकों के लिए भारत सरकार ने करीब दो साल से निलंबित चल रही पर्यटक वीजा सेवा को दोबारा शुरू कर दिया है. इस बड़ी राहत के बाद रविवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिससे पांच बड़े शहरों के वीजा केंद्रों पर भारी भीड़ देखी जा रही है.

Advertisement
X
बांग्लादेश में वीजा सेंटर के बाहर लगी भीड़. (photo: Bangladeshi Media)
बांग्लादेश में वीजा सेंटर के बाहर लगी भीड़. (photo: Bangladeshi Media)

भारत-बांग्लादेश के बीच रिश्ते धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहे है. इसका एक उदाहरण तब देखने को मिला, जब भारत ने लगभग दो साल के निलंबन के बाद बांग्लादेशी नागरिकों के लिए पर्यटक वीजा जारी करना फिर से शुरू कर किया. बांग्लादेशी नागरिक कुछ दिन पहले तक सड़कों पर 'एंटी इंडिया' के नारे लग रहे थे, लेकिन अब वही बांग्लादेशी नागरिक भारतीय पर्यटक वीजा के लिए लंबी-लंबी लाइनों में खड़े दिख रहे हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत सरकार ने सुरक्षा कारणों से पिछले लगभग दो सालों से निलंबित चल रही अपनी पर्यटक वीजा सेवा को बांग्लादेशी नागरिकों के लिए दोबारा बहाल कर दिया है. इस सेवा के तहत रविवार यानी 28 जून से बांग्लादेश भर के पांच भारतीय वीजा आवेदन केंद्रों (आईवीएसी) पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई थी, जबकि भरे हुए आवेदनों को जमा करने का काम सोमवार यानी 29 जून से शुरू हुआ.

सेंटरों के बाहर उत्सव जैसा माहौल

पहले ही दिन ढाका के जमुना फ्यूचर पार्क में IVAC सेंटर पर सुबह से ही उत्सव जैसा माहौल था. लंबे वक्त तक सेवा बंद रहने के बाद इसके फिर से शुरू होने पर आवेदकों और पर्यटकों में काफी उत्साह और राहत देखी गई. हालांकि, कुछ वक्त पहले भारत आए बांग्लादेशी पीएम के सलाहकार जाहेद उर रहमान को सुरक्षा ब्लैकलिस्ट के चलते नई दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया था. इसके बाद वह वापस ढाका लौट गए. इस पर बांग्लादेश में आपत्ति जताई थी.

इससे पहले गुरुवार 25 जून को बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने जमुना फ्यूचर पार्क में IVAC सेंटर के दौरे के दौरान टूरिस्ट वीजा सेवा फिर से शुरू करने की घोषणा की थी. नए हाई कमिश्नर के पद संभालने के कुछ ही वक्त बाद वीजा को लेकर लंबे वक्त से चला आ रहा गतिरोध सुलझ गया था.

Advertisement

पांच बड़े शहरों ने सेवाएं शुरू

सूत्रों के मुताबिक, टूरिस्ट वीजा के लिए आवेदन शुरू में पांच बड़े शहरों- ढाका, चट्टोग्राम, राजशाही, सिलहट और खुलना में IVAC सेंटर्स पर स्वीकार किए जा रहे हैं. धीरे-धीरे इस सेवा का विस्तार दूसरे शहरों के सेंटर्स तक भी किया जाएगा.

वहीं, पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद सरकार ने सीमा पर सुरक्षाबलों और पुलिस ने बॉर्डर पर होने वाली आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया है. साथ ही सरकार अवैध प्रवासियों की पहचान कर उन्हें डिपोर्ट कर रही है.

आपको बता दें कि 5 अगस्त 2024 को बांग्लादेश में हुए राजनीतिक उथल-पुथल के बाद भारत ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बांग्लादेशी नागरिकों के लिए रेगुलर वीजा जारी करने पर रोक लगा दी थी. हालांकि, बाद में मेडिकल, बिजनेस और स्टूडेंट वीजा सीमित आधार पर जारी करने की छूट दी थी, लेकिन टूरिस्ट वीजा लगभग दो साल तक पूरी तरह बंद था. इस सेवा के फिर से शुरू होने से दोनों देशों के बीच पर्यटन और कनेक्टिविटी को नई गति मिलने की उम्मीद है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement