scorecardresearch
 

ग्राउंड रिपोर्ट: हिज्बुल्लाह का रॉकेट हमला, उत्तरी इजरायल में लगातार बज रहे सायरन

उत्तरी इजरायल में तनाव का माहौल बना हुआ है. हिज़्बुल्लाह की तरफ से रॉकेट फायर किए गए हैं. लगातार सायरन सुनाई दिए हैं. हमलों के चलते इलाके में आग लगने जैसी घटनाएं भी हुई हैं.

Advertisement
X
उत्तरी इजरायल में 1 घंटे के भीतर 140 से ज्यादा बार अलर्ट जारी किए जा चुके हैं. (Photo: ITG)
उत्तरी इजरायल में 1 घंटे के भीतर 140 से ज्यादा बार अलर्ट जारी किए जा चुके हैं. (Photo: ITG)

मिडिल ईस्ट में तनाव जारी है. हिज़्बुल्लाह और इजरायल के बीच टकराव और तेज हो गया है. इजरायल की ओर से लेबनान पर कई हमले किए गए हैं, वहीं इस बीच हिज़्बुल्लाह ने उत्तरी इजरायल के कर्मियल शहर को निशाना बनाते हुए रॉकेट दागे.

जिस समय यह हमला हुआ, उस दौरान इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) वहां दो दिवसीय सैन्य अभ्यास कर रही थी. आज से शुरू हुए इस अभ्यास के बीच दागे गए अधिकांश रॉकेट्स को इजरायल के एयर डिफेंस सिस्टम आयरन डोम ने इंटरसेप्ट कर लिया.

हालांकि, कुछ रॉकेट्स के मलबे या विस्फोटक के टुकड़े एक औद्योगिक इकाई पर गिर गए, जिससे वहां आग लग गई. आपातकालीन सेवाओं ने तुरंत मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया और आग को बुझा दिया. इस घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ. 

 

लगातार बज रहे सायरन

उत्तरी इज़रायल के कर्मियल शहर में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं. शहर के भीतर जहां इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) की बड़ी सैन्य एक्सरसाइज चल रही है, वहां एक गैस स्टेशन के पास अचानक सायरन और अलार्म बज उठे. 

खतरे की चेतावनी मिलते ही लोग अपनी गाड़ियां वहीं छोड़कर तुरंत शेल्टर की ओर भागे, क्योंकि यहां प्रतिक्रिया के लिए सिर्फ चंद सेकंड का ही समय मिलता है.

Advertisement

इलाके में कुछ समय तक लगातार धमाकों की आवाजें सुनाई देती रहीं और आसमान में धुएं का गुबार उठता हुआ देखा गया. वहीं, आग लगने की सूचना मिलते ही इमरजेंसी सर्विसेज मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए.

 

महज एक घंटे के भीतर यहां 140 से ज्यादा बार अलर्ट जारी किए जा चुके हैं, जो लगातार बने खतरे की ओर इशारा करते हैं. उत्तरी इजरायल में हालात बेहद संवेदनशील हैं और रॉकेट हमलों का सिलसिला जारी है.

पश्चिम एशिया में बढ़ते इस संघर्ष को रोकने के लिए कूटनीतिक स्तर पर बातचीत और संवाद की कोशिशें तो हुई हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आ रही है. उत्तरी इजरायल में हो रहे हमले क्षेत्र में अस्थिरता और तनाव को और गहरा कर रहे हैं.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement