scorecardresearch
 

Aaj ka Rashifal 13 अप्रैल 2026: मेष राशि वालों के मान सम्मान में वृद्धि होगी, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Aaj ka Rashifal 13 अप्रैल 2026, Horoscope Today: मनोरंजक यात्रा पर जाएंगे. महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होंगे. वरिष्ठों का सानिध्य पाएंगे. कार्य विस्तार में रुचि लेंगे. सभी का समर्थन रहेगा.

Advertisement
X
all horoscope
all horoscope

मेष - आर्थिक गतिविधियों में तेजी बनाए रखने वाला समय है. लाभ का प्रतिशत संवार पर रहेगा. प्रियजनों के संग सुखद पल बिताएंगे. प्रेम स्नेह के प्रयास गति पाएंगे. भावनात्मक विषयों में उत्साह दिखाएंगे. करियर व्यापार में सक्रियता आएगी. मान सम्मान में वृद्धि होगी. 

शुभ रंग : चेरी रेड
शुभ अंक : 2, 3, 6 और 9
आज का उपाय : भगवान भोलेनाथ शिवशंकर की पूजा वंदना व अभिषेक करें. ओम् नमः शिवाय एवं ओम् सोम् सोमाय नमः का जाप करें. लक्ष्य रखें.

वृष - वरिष्ठ सहयोगियों की मदद से श्रेष्ठ परिणाम पाने में सफल होंगे. पेशेवरों से सहयोग मिलेगा. सहकार की भावना बढ़ेगी. करीबियों के सुख सम्मान का ध्यान रखेंगे. कामकाजी वातावरण सकारात्मक रहेगा. कार्यक्षेत्र में सामंजस्यता बढ़ेगी. प्रबंधन प्रशासन के कार्य बनेंगे. 

शुभ रंग : श्वेत
शुभ अंक : 2, 4, 6 और 9
आज का उपाय : भगवान भोलेनाथ शिवशंकर की पूजा वंदना व अभिषेक करें. ओम् नमः शिवाय एवं ओम् सोम् सोमाय नमः का जाप करें. सहज रहें.

मिथुन - भाग्य में वृद्धि के संकेत बने हुए है.. कार्य व्यापार में इच्छित सफलता पाएंगे. महत्वपूर्ण मामलों में परिणाम संवरेंगे. धार्मिक गतिविधियों से जुड़ाव रखेंगे. मनोरंजक यात्रा पर जाएंगे. महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होंगे. वरिष्ठों का सानिध्य पाएंगे. कार्य विस्तार में रुचि लेंगे. सभी का समर्थन रहेगा. 

Advertisement

शुभ रंग : बेबी ब्लू
शुभ अंक : 2, 4, 5 और 9
आज का उपाय : भगवान भोलेनाथ शिवशंकर की पूजा वंदना व अभिषेक करें. ओम् नमः शिवाय एवं ओम् सोम् सोमाय नमः का जाप करें. बड़ा सोचें.

कर्क - विभिन्न मामलों में उतावलेपन से बचें. कामकाज में धैर्य व धर्म का पालन बनाए रखें. कार्य व्यापार में मिश्रित स्थिति रहेगी. परिवार के लोग सहयोग बढ़ाएंगे. अपरिचित की बातों में नहीं आएं. स्वास्थ्य के प्रति असंवेनदशीलता न दिखाएं. वरिष्ठों का साथ सानिध्य उत्साहित रखेगा.

शुभ रंग : गुलाबी
शुभ अंक : 2, 4, और 9
आज का उपाय : भगवान भोलेनाथ शिवशंकर की पूजा वंदना व अभिषेक करें. ओम् नमः शिवाय एवं ओम् सोम् सोमाय नमः का जाप करें. धैर्य व विनम्रता रखें.

सिंह - कार्य व्यापार में प्रभावशाली लोगों से संबंध बनाने में सफल होंगे. निजी संबंधों में सुधार होगा. कारोबार में पहल बनाए रहेंगे. सबका साथ सहयोग बना रहेगा. साझीदारी की कोशिशों को बेहतर बनाए रहेंगे. शासन से लाभ बढ़ेगा. कामकाज में सतर्कता बनाए रहेंगे. 


शुभ रंग : गहरा गुलाबी
शुभ अंक : 1, 2, 4 और 9
आज का उपाय : भगवान भोलेनाथ शिवशंकर की पूजा वंदना व अभिषेक करें. ओम् नमः शिवाय एवं ओम् सोम् सोमाय नमः का जाप करें. सहकारिता रखें.

Advertisement

कन्या - समय पर कार्य करने की आदत को बढ़ाएं. पेशेवर वादा पूरा करें. कार्यप्रबंधन मजबूत बना रहेगा. मेहनत लगन से जगह बनाएंगे. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे. बड़प्पन से काम लेंगे. लेनदेन पर ध्यान दें. कला कौशल के कार्योंं में गति बढ़ाएंगे. पेशेवर मामले संवार पाएंगे. सीख सलाह पर ध्यान देंगे. 

शुभ रंग : मूनलाइट 
शुभ अंक : 2, 4, 5 और 9
आज का उपाय : भगवान भोलेनाथ शिवशंकर की पूजा वंदना व अभिषेक करें. ओम् नमः शिवाय एवं ओम् सोम् सोमाय नमः का जाप करें. निरंतरता रखें.

तुला - कार्य व्यापार में आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. प्रतिभा प्रदर्शन बेहतर रहेगा. वित्तीय सफलता के अवसर बढ़त पर रहेंगे. आस्था और विश्वास से आगे बढ़ते रहेंगे. करीबियों के साथ मिलेगा. भ्रमण मनोरंजन पर जाएंगे. लाभ के अवसर बने रहेंगे. रिश्तों में स्पष्टता बनाए रहें. प्रेम स्नेह और मित्र संबंध बढ़ाने पर जोर होगा.

शुभ रंग : सिल्वर
शुभ अंक : 2, 4, 6 और 9
आज का उपाय : भगवान भोलेनाथ शिवशंकर की पूजा वंदना व अभिषेक करें. ओम् नमः शिवाय एवं ओम् सोम् सोमाय नमः का जाप करें. उत्साह बढ़ाएं.


वृश्चिक - करियर व्यापार में प्रबंधन पर जोर देंगे. खानपान में अनुकूलन बना रहेगा. अधिकारियों एवं वरिष्ठों की अपेक्षाओं को पूरा करने की कोशिश रहेगी. स्थिति के अनुरूप प्रदर्शन रहेगा. अपनों को आदर देंगे. धैर्य धर्म का पालन रखेंगे. आर्थिक विषयों में सूझबूझ दिखाएंगे. भावुकता में आकर अतार्किक फैसले लेने से बचें. वाणी व्यवहार में विनम्रता दिखाएं. 

Advertisement

शुभ रंग : रेड रोज
शुभ अंक : 3, 6 और 9
आज का उपाय : भगवान भोलेनाथ शिवशंकर की पूजा वंदना व अभिषेक करें. ओम् नमः शिवाय एवं ओम् सोम् सोमाय नमः का जाप करें. भावावेश से बचें.

धनु - साहसिक गतिविधियों में पहल बनाए रहेंगे. वाणिज्यिक कार्यों से जुड़ेंगे. संपर्क संवाद बेहतर बनाए रखेंगे. करियर व्यापार में सकारात्मकता बढ़ेगी. सहयोग सहकार पर जोर होगा. पेशेवर सफलता पाने में मदद मिलेगी. बड़ों का आदर बनाए रखेंगे. शुभ सूचनाएं मिलेंगी. अनुकूलन बना रहेगा.

शुभ रंग : भगवा
शुभ अंक : 2, 3 और 9
आज का उपाय : भगवान भोलेनाथ शिवशंकर की पूजा वंदना व अभिषेक करें. ओम् नमः शिवाय एवं ओम् सोम् सोमाय नमः का जाप करें. धर्मक्षेत्र में जाएं.

मकर - घर में उत्सव का वातावरण्र रहेगा. वित्तीय स्थिति मजबूत बनी रहेगी. आर्थिक लाभ संवरेगा. लेनदेन में प्रभाव बढ़ेगा. सूझबूझ से इच्छित जगह बनाएंगे. करीबियों के साथ वक्त बिताएंगे. घर परिवार में सुख सौख्य बढ़ेगा. अपनों की खुशियों में शामिल होने की कोशिश होगी. 


शुभ रंग : मेहंदी के समान
शुभ अंक : 2, 4, 8 और 9
आज का उपाय : भगवान भोलेनाथ शिवशंकर की पूजा वंदना व अभिषेक करें. ओम् नमः शिवाय एवं ओम् सोम् सोमाय नमः का जाप करें. आदरभाव रखें.

कुंभ - अतिथियों का आना होगा. व्यवहार में मधुरता रहेगी. मेलजोल बढ़ाने में रुचि लेंगे. चहुंओर इच्छित वातावरण बना रहेगा. संबंधों का लाभ उठाएंगे. वाणी व्यवहार में मिठास रहेगी. घरवालों से स्नेह और विश्वास बढ़ाएंगे. सभी का साथ सहयोग पाएंगे. रचनात्मक अवसरों का लाभ उठाएंगे. 

Advertisement

शुभ रंग : वाटर ब्लू
शुभ अंक : 2, 4, 8 और 9
आज का उपाय : भगवान भोलेनाथ शिवशंकर की पूजा वंदना व अभिषेक करें. ओम् नमः शिवाय एवं ओम् सोम् सोमाय नमः का जाप करें. आत्मविश्वास बढ़ाएं.

मीन - रिश्तेदारों से संबंध मधुर बने रहेंगे. अपनों से किया निभाने का प्रयास रहेगा. लेनदेन पर अंकुश बनाए रखें. बड़ों की सलाह से चलें. कामकाज में सहजता रहेगी. नीति नियम के अनुसार कार्य करेंंगे. समभाव और सहकार पर जोर रखें. वैदेशिक कार्यों में गति आएगी.

शुभ रंग : स्वर्ण के समान
शुभ अंक : 2, 3, 6 और 9
आज का उपाय : भगवान भोलेनाथ शिवशंकर की पूजा वंदना व अभिषेक करें. ओम् नमः शिवाय एवं ओम् सोम् सोमाय नमः का जाप करें. दान धर्म बढ़ाएं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement