scorecardresearch
 
Advertisement

Asha Bhosle Funeral Live: मुख्यमंत्री फडणवीस ने किए आशा भोसले के अंतिम दर्शन, दर्द में दिखा परिवार, Photos

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क | नई दिल्ली | 13 अप्रैल 2026, 9:09 AM IST

Asha Bhosle Last Rites Live Updates: 12 अप्रैल 2026 का दिन इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए सबसे बड़ा दुख लेकर आया. सुरों की मल्लिका आशा भोसले ने अपनी अंतिम सांस ली. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका निधन हुआ. पूरा देश आशा ताई की याद में गमगीन है. सेलेब्स और फैंस ने सिंगर के दुनिया छोड़ जाने पर अफसोस जताया. उन्हें नम आंखों से विदाई दी.

Devendra Fadnavis pays tribute to Asha Bhosle Devendra Fadnavis pays tribute to Asha Bhosle

सोशल मीडिया पर आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी जा रही है. वो भले ही अब हमारे बीच नहीं रहीं, लेकिन अपने गानों के जरिए हमेशा फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगी. 13 अप्रैल यानी सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. सुबह 10.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक आम जनता 'कसा ग्रांडे' बिल्डिंग में आशा ताई के पार्थिव शरीर के दर्शन कर सकती है. फिर शाम को 4 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार होगा.
 

9:09 AM (15 मिनट पहले)

अथिया शेट्टी की पोस्ट वायरल

Posted by :- Hansa Koranga

अथिया शेट्टी से बड़ा ब्लंडर हुआ. उन्होंने आशा भोसले के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा था. लेकिन उस पोस्ट में गलती से लता मंगेशकर की फोटो लगा दी. हालांकि एक्ट्रेस ने तुरंत अपनी गलती सुधारी. लेकिन तब तक यूजर्स उनके गलत पोस्ट का स्क्रीनशॉट ले चुके थे. इंटरनेट पर अथिया को ट्रोल किया जा रहा है.


 

8:33 AM (51 मिनट पहले)

क्या थी आशा भोसले की अंतिम इच्छा?

Posted by :- Hansa Koranga

आशा भोसले ने एक पॉडकास्ट में अपनी अंतिम इच्छा का जिक्र किया था. उन्होंने कहा था- मेरी ख्वाहिश यही है कि मैं गाते-गाते ही चली जाऊं. अब मुझे सीखने का कुछ नहीं है. गाना ही मेरी लाइफ है. बचपन से गाया है. 3 साल की उम्र में क्लासिकल गाया है बाबा का सिखाया हुआ. पूरी जिंदगी इसी में चली गई है. फिल्म लाइन में 80-82 साल हो गए हैं. अभी ये इच्छा है कि गाते-गाते मेरा दम निकले. मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात से होगी कि मैं गाते-गाते जाऊं. पूरी खबर यहां पढ़ें... 'गाते गाते दम निकले'

7:56 AM (एक घंटा पहले)

सीएम फडणवीस ने दी आशा भोसले को अंतिम विदाई

Posted by :- Hansa Koranga

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आशा भोसले के अंतिम दर्शन किए. X पर उनके CMO अकाउंट ये इमोशनल फोटोज शेयर की गई हैं. सीएम फडणवीस ने आशा भोसले को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. तस्वीर में सिंगर की पोती जनाई भोसले भी नजर आती हैं. वो अपनी दादी के निधन पर दुखी दिखीं. फैंस ने परिवार को हिम्मत दी है. 


 

7:44 AM (एक घंटा पहले)

पलक ने किया आशा ताई को याद

Posted by :- Hansa Koranga

सिंगर पलक मुच्छल ने आशा भोसले को इमोशनल विदाई दी. ANI संग बातचीत में उन्होंने कहा- उनकी तारीफ में कुछ भी कहने के लिए मैं बहुत छोटी हूं. उनका जाना ऐसी क्षति है जिसे कभी नहीं भरा जा सकता. लेकिन उनके द्वारा छोड़ी गई लीगेसी आने वाली जेनरेशन को इंस्पायर और मोटिवेट करेगी. 
 

Advertisement
7:36 AM (एक घंटा पहले)

आशा भोसले के आखिरी दर्शन

Posted by :- Hansa Koranga

आशा भोसले के निधन से फैंस गमगीन हैं. सोमवार को आखिरी बार वो सिंगर के दर्शन कर सकेंगे. फैंस सुबह 10.30 बजे से 2 बजे तक 'कसा ग्रांडे' बिल्डिंग में उन्हें आखिरी विदाई दे सकते हैं. शाम को 4 बजे आशा भोसले का अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Advertisement
Advertisement