मेष (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए यह समय रिश्तों में नई ऊर्जा भरने वाला है.आप अपने दोस्तों और प्रियजनों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे. आपके भीतर अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का साहस बढ़ेगा, जिससे आप दिल की जरूरी बात कह पाएंगे.प्रेम संबंधों में अनुकूलता रहेगी. आपसी समझ गहरी होगी.
वृष (Taurus)
वृष राशि वालों के लिए यह समय पारिवारिक सामंजस्य का है.आप अपने मन की बात अपनों से साझा करेंगे, जिससे घर का माहौल हल्का और खुशनुमा होगा. रिश्तों को संवारने में आपकी सक्रिय भूमिका रहेगी.आदर और सहयोग की भावना बढ़ने से परिजनों का आप पर भरोसा और मजबूत होगा.
मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए संबंधों में मिठास और संतुलन बना रहेगा.आप अपने करीबियों पर गहरा प्रभाव छोड़ने में सफल रहेंगे. प्रेम के मोर्चे पर स्थिति सुखद रहेगी.दोस्तों से आपको कुछ आकर्षक और सुखद प्रस्ताव मिल सकते हैं, जो आपकी खुशियों को दोगुना कर देंगे.
कर्क (Cancer)
कर्क राशि वालों को संबंधों में गरिमा और गोपनीयता बनाए रखने की सलाह दी जाती है.तालमेल बनाए रखना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए. मित्रों पर आंख मूंदकर भरोसा करने की आदत आपको परेशानी में डाल सकती है.भावुक होकर कोई भी बड़ा वादा न करें.
सिंह (Leo)
सिंह राशि के जातक प्रेम और स्नेह के मामलों में अपनी परिपक्वता (Maturity) का परिचय देंगे.आपकी वाणी और व्यवहार दूसरों को आकर्षित करेगा. परिवार में खुशियों का आगमन होगा. आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे.अपनों का पूरा साथ और सहयोग आपको मिलता रहेगा.
कन्या (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय धैर्य और संयम रखने का है.अपनों की जरूरतों को अनदेखा करना संबंधों में दूरियां ला सकता है. मन के मामलों में अपनी भावनाओं को बहने न दें.किसी भी तरह के वाद-विवाद या बहस से खुद को दूर रखना ही बेहतर होगा.निजी संबंधों में संकोच बढ़ सकता है.
तुला (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए यह समय स्मरणीय पल बिताने का है.मित्रों और परिचितों के साथ यात्रा या मेल-मिलाप के सुंदर अवसर बनेंगे. आपके प्रेम और स्नेह के प्रयास सफल होंगे.सहज वाणी और मधुर व्यवहार से आप लोगों का दिल जीत लेंगे. करीबियों का भरपूर समर्थन मिलेगा .
Scorpio (वृश्चिक)
वृश्चिक राशि वालों को घर-परिवार में संतुलन और सहजता बनाए रखने की आवश्यकता है.अतिसंवेदनशीलता आपके रिश्तों में तनाव पैदा कर सकती है.अपने प्रिय से बात करते समय धैर्य रखें. किसी भी प्रकार के पक्षपात से बचें.स्वार्थ की भावना संबंधों को प्रभावित कर सकती है, इसलिए उदार बनें.स्वजनों की सलाह पर ध्यान दें.
धनु (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए समय सहयोग और खुशहाली का है.आप सबको साथ लेकर चलने की कला में माहिर रहेंगे. आपके मित्र हर मोड़ पर आपका साथ निभाएंगे.रिश्तों में सहजता और शुभता बढ़ेगी. आपसी बातचीत में आपकी रुचि बढ़ेगी.
मकर (Capricorn)
मकर राशि के जातक व्यक्तिगत रिश्तों को निभाने में अग्रणी रहेंगे.आपके घर में अनुकूल वातावरण रहेगा और हर्ष-आनंद के क्षण बनेंगे. आप शुभ संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देंगे.परिजनों के साथ आपकी चर्चा सकारात्मक और सार्थक रहेगी.
कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए प्रेम और सहयोग ही संबंधों की नींव होगी.आसपास का वातावरण सकारात्मक बना रहेगा. प्रियजनों के साथ दूरियां खत्म होंगी और नजदीकियां बढ़ेंगी.अनुभवी लोगों की सलाह आपके निजी जीवन में बहुत काम आएगी. हालांकि आप थोड़ा संकोच महसूस कर सकते हैं.
Pisces (मीन)
मीन राशि के जातकों का मन प्रसन्न रहेगा और आप धैर्य के साथ रिश्तों को संभालेंगे.मित्रों का सहयोग आपके मनोबल को ऊंचा रखेगा. रिश्तों में किसी भी तरह के भ्रम को न पालें, चर्चा में स्पष्टता बनाए रखें.भावनात्मक विषयों पर बहस करने से बचें क्योंकि यह मानसिक ऊर्जा नष्ट कर सकता है. सूचनाओं का आदान-प्रदान बढ़ेगा.