scorecardresearch
 

एक्‍ट्रेस से अफेयर के बाद फ्रांस के राष्‍ट्रपति ने छोड़ा 'बीवी' का साथ

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलांद ने अपनी जीवनसंगिनी वलेरी ट्रीअरवेलर से नाता तोड़ लिया है. ओलांद ने वेलरी के भारत दौरे की पूर्वसंध्‍या पर इसका ऐलान किया.

Advertisement
X
फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलांद और वलेरी ट्रीअरवेलर
फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलांद और वलेरी ट्रीअरवेलर

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलांद ने अपनी जीवनसंगिनी वलेरी ट्रीअरवेलर से नाता तोड़ लिया है. ओलांद ने वेलरी के भारत दौरे की पूर्वसंध्‍या पर इसका ऐलान किया. वलेरी चैरिटी से जुड़े काम के सिलसिले में भारत दौरे पर हैं. ओलांद एक्‍ट्रेस जूली के साथ घर बसाने जा रहे हैं. हालांकि, इस बारे में पूछे जा रहे सवाल पर वो अपनी प्राइवेसी का हवाला दे रहे हैं.

ओलांद ने सात साल से साथ रह रही वलेरी के साथ अपने रिश्‍ते खत्‍म होने की पुष्टि शनिवार को की. इससे पहले एक मैगजीन ने जूली के साथ ओलांद के अफेयर की खबर छापी थी. 41 साल की जूली फ्रांस की मशहूर अभिनेत्री और टीवी कलाकार हैं और 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

48 साल की पत्रकार वलेरी और ओलांद की शादी नहीं हुई थी लेकिन 2006 से ही दोनों साथ रह रहे थे और वलेरी के ओलांद से दो बच्‍चे भी हैं. वलेरी दूसरे देशों के दौरे और आधिकारिक समारोहों में फ्रांस की 'फर्स्‍ट लेडी' की भूमिका निभा रही थीं.

59 साल के ओलांद चार बच्चों के पिता हैं और उनका वलेरी से पहले भी एक महिला से संबंध रह चुका है.


हाल में फ्रांस की मैगजीन 'क्लोजर' ने एक्‍ट्रेस जूली गेयेट (ऊपर तस्‍वीर में) के साथ ओलांद के गोपनीय प्रेम-संबंधों की विस्‍तृत रिपोर्ट छापी थी. मीडिया में अफेयर की खबर आने के बाद वलेरी की तबीयत बिगड़ गई और उन्‍हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक ओलांद रात को राष्ट्रपति भवन छोड़कर जूली गाएत के फ्लैट पर चले जाते हैं और अपनी रात वहीं गुजारते हैं. ओलांद की दीवानगी का आलम यह है कि वह रात को स्कूटर से अपनी प्रेमिका के घर चले जाते हैं. 'क्लोजर' ने ऐसी तस्वीर भी प्रकाशित की जिसमें राष्ट्रपति हेलमेट पहने जूली के घर पहुंचते दिखाई दे रहे हैं.

Advertisement
Advertisement