scorecardresearch
 

'घास पर 1 लाख लोग बैठे थे...', भारत दौरे की कौन सी बात नहीं भूले हैं ट्रंप

पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की ये मुलाकात काफी पॉजिटिव माहौल में हुई. कूटनीति और राजनीति की बात करते करते ट्रंप 6 साल पुराने अपने भारत के दौरे को याद करने लगे.

Advertisement
X
ट्रंंप ने 2020 के भारत दौरे को याद किया. (Photo: PTI)
ट्रंंप ने 2020 के भारत दौरे को याद किया. (Photo: PTI)

फ्रांस के एवियन शहर में पीएम मोदी के साथ बात करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप 2020 के भारत दौरे को याद करने लगे. पीएम मोदी के साथ बैठे राष्ट्रपति ट्रंप ने अहमदाबाद दौरे को याद किया. उन्होंने अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम का जिक्र किया. और कहा कि तब इतनी भीड़ हो गई थी कि 1 लाख लोग घास पर बैठे थे, जबकि 2.5 लाख लोग बाहर इंतजार कर रहे थे. ट्रंप ने कहा कि पता नहीं भीड़ का ये रिकॉर्ड अबतक टूटा या नहीं. 

ट्रंप ने कहा कि वे जल्द ही भारत दौरे पर आएंगे. और इसकी तैयारी की जा रही है. भारत के साथ दोस्ती के कसीदे पढ़ते हुए ट्रंप ने कहा कि जब तक मैं व्हाइट हाउस में हूं, भारत का अमेरिका में एक दोस्त है.

स्टेडियम में घास पर बैठे थे 1 लाख लोग

पीएम मोदी के साथ बात करते हुए ट्रंप कहा कि पिछली बार भारत का दौरा बहुत शानदार रहा था. हमने उस नए स्टेडियम का उद्घाटन किया था और मुझे लगता है कि वहां 3 से 4 लाख लोग मौजूद थे. स्टेडियम में लगभग 1,50,000 लोगों के बैठने की जगह थी, जबकि 2,50,000 लोग बाहर थे और 1,00,000 लोग घास पर बैठे थे... मुझे नहीं पता कि वे रिकॉर्ड टूटे हैं या नहीं... लेकिन भारत में मेरा समय बहुत अच्छा बीता. 

Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2020 में भारत की यात्रा पर आए थे. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ यह भव्य स्वागत कार्यक्रम मोतेरा स्टेडियम में आयोजित किया गया था. ये बेहद सफल कार्यक्रम था.

व्हाइट हाउस में मैं भारत का मित्र

पीएम मोदी के साथ बातचीत के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा कि  यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रहते भारत पर कोई हमला होता है, और वे व्हाइट हाउस में रहते हैं यानी कि राष्ट्रपति रहते हैं तो अमेरिका भारत की मदद के लिए साथ खड़ा रहेगा. ट्रंप ने  प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए उन्हें एक बेहद सख्त वार्ताकार बताया. 

तीन नाविकों की मौत का मुद्दा

दोनों राष्ट्राध्यक्षों के मुलाकात के दौरान होर्मुज में अमेरिकी नेवी द्वारा भारतीय नाविकों पर हमला और इसमें 3 लोगों की मौत का भी मामला उठा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कहा कि भारत के लिए लाखों भारतीय नाविकों की सुरक्षा सबसे ज़रूरी है. उन्होंने खाड़ी क्षेत्र में भारतीय क्रू सदस्यों वाले जहाज़ों पर हाल ही में हुए हमलों को लेकर नई दिल्ली की चिंता ज़ाहिर की.

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप से कहा, "हमने हमेशा कहा है कि समुद्री रास्ते पर आने-जाने की आज़ादी पक्की होनी चाहिए और हमें इस बात पर ज़ोर भी देना चाहि. समुद्री व्यापार के क्षेत्र में दुनिया के अलग-अलग समुद्रों में लाखों भारतीय नाविक काम कर रहे हैं. मेरा मानना ​​है कि उनकी सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है. 

Advertisement

इस पर ट्रंप ने कहा कि अमेरिका इस मुद्दे से निपटने के लिए भारत के साथ "मिलकर काम" करेगा. उन्होंने कहा, "मैंने इसके बारे में सुना है. यह एक मुश्किल पेशा है. इसमें कोई शक नहीं है, और हम इस पर मिलकर काम करेंगे. ऐसा हमेशा से होता आया है, लेकिन हम इस पर मिलकर काम करते हैं. हम उन सभी लोगों को पसंद करते हैं. वे बहुत अच्छे लोग हैं."

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement