scorecardresearch
 

ब्रिटिश एयरवेज के प्लेन में इमरजेंसी, मिनटों में 28 हजार फीट तक नीचे आया विमान

लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से अमेरिका के शिकागो जा रही ब्रिटिश एयरवेज की ट्रांसअटलांटिक फ्लाइट BA295 में उड़ान के दौरान एक बड़ा तकनीकी संकट आ गया. आयरलैंड के हवाई क्षेत्र के ऊपर से गुजरते समय विमान में अचानक आई तकनीकी खराबी के बाद क्रू ने हवा में ही इमरजेंसी घोषित कर दी.

Advertisement
X
लंदन से शिकागो जा रही BA295 में मिड-फ्लाइट इमरजेंसी (File Photo-Agency))
लंदन से शिकागो जा रही BA295 में मिड-फ्लाइट इमरजेंसी (File Photo-Agency))

लंदन से अमेरिका के शिकागो जा रही ब्रिटिश एयरवेज की एक ट्रांसअटलांटिक फ्लाइट में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विमान ने आयरलैंड के ऊपर उड़ान भरते हुए अचानक तेजी से नीचे उतरना शुरू कर दिया. फ्लाइट ने इमरजेंसी कोड 7700 जारी किया, जिसके बाद विमान की स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA295 लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट के टर्मिनल-5 से सुबह (स्थानीय समय) करीब 11:50 बजे शिकागो के ओ'हेयर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई थी. यह उड़ान करीब 8 घंटे 40 मिनट की निर्धारित यात्रा थी.

उड़ान भरने के करीब एक घंटे बाद विमान करीब 37,000 फीट की ऊंचाई पर पहुंच चुका था. इसी दौरान विमान में अचानक एक परिचालन संबंधी समस्या सामने आई. इसके बाद विमान ने तेजी से नीचे आने लगा और मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आ गया. उस समय विमान आयरलैंड के ऊपर उड़ान भर रहा था.

यह भी पढ़ें: 7500-7700: दुबई से तेल-अवीव जा रहे प्लेन ने जो इमरजेंसी कोड दिया, वो क्या है? 

ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट्स ने फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा के हवाले बताया है कि BA295 ने बाद में वापस लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट की तरफ मुड़ गया है. इससे संकेत मिलता है कि शिकागो जाने वाली इस उड़ान को बीच रास्ते में ही रद्द कर वापस लंदन भेजा जा रहा है. ब्रिटिश एयरवेज ने भी घटना के बारे में तत्काल कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है और न ही विमान के मार्ग बदलने की वजह की पुष्टि की है.

Advertisement

विमान ने भेजा इमरजेंसी सिग्नल

विमान की ओर से ट्रांसपोंडर पर 7700 कोड जारी किया गया. विमान में उड़ान के दौरान यह सामान्य आपात स्थिति का संकेत होता है. इसके बाद फ्लाइट की गतिविधियों पर एयर ट्रैफिक और फ्लाइट-ट्रैकिंग सिस्टम के जरिए नजर रखी जा रही और इसकी सुरक्षित या इमरजेंसी लैंडिंग का प्रोसेस जारी है.

7700 कोड इस्तेमाल करने की आम वजहें
- मेडिकल संबंधी दिक्कत: बीमार यात्री या क्रू मेंबर, जिसे तुरंत मेडिकल मदद की ज़रूरत हो
- तकनीकी खराबी: इंजन में दिक्कत, कॉकपिट में धुआं, या केबिन का प्रेशर कम होना.
- मौसम या सिस्टम से जुड़ी समस्या: टर्बुलेंस, पक्षियों का टकराना, या फ्लाइट कंट्रोल का काम न करना.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement