scorecardresearch
 

ब्रिटेन: मस्जिद में लगाई आग, कुछ देर बाद गुरुद्वारे का दरवाजा फूंका

रिपोर्ट के मुताबिक मस्जिद के मुख्य गेट पर स्थानीय समयानुसार सुबह करीब तीन बजकर 45 मिनट पर आग लगा दी गई. इसके कुछ मिनट बाद ही गुरुद्वारे के दरवाजे पर आग लगा दी गई.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

ब्रिटेन में एक गुरुद्वारे और मस्जिद में लगाई दी गई. बीबीसी की एक खबर के मुताबिक बीस्टन में हार्डी स्ट्रीट पर ‘जामा मस्जिद अबू हूरैरा मॉस्क’ और लेडी पीट लेन पर ‘गुरु नानक निष्काम सेवक जत्था गुरुद्वारे’ में आग लगा दी गई.

रिपोर्ट के मुताबिक मस्जिद के मुख्य गेट पर स्थानीय समयानुसार सुबह करीब तीन बजकर 45 मिनट पर आग लगा दी गई. इसके कुछ मिनट बाद ही गुरुद्वारे के दरवाजे पर आग लगा दी गई.

‘सिख प्रेस संघ’ ने बताया कि गुरुद्वारे के दरवाजे पर पेट्रोल से भरी बोतल में आग लगा दी गई, जिससे स्मोक अलार्म बज गया. इसके तुरंत बाद ही दमकल विभाग की गाड़ियों तथा पुलिस को बुलाया गया और आग पर काबू पा लिया गया.

‘लीड्स डिस्ट्रिक्ट सीआईडी’ के जासूस निरीक्षक रिचर्ड होम्स ने कहा कि हम दोनों घटनाओं के करीब स्थानों पर होने और लगभग एक समय पर हमला होने के चलते इन्हें जुड़ा हुआ मान रहे हैं.

Advertisement

उन्होंने कहा कि हालांकि जांच अभी प्रांरभिक स्तर पर है, हमें यह भी लगता है कि धार्मिक स्थलों को विशेष रूप से निशाना बनाया गया. हम आगजनी की दोनों घटनाओं को घृणा अपराध के तौर पर देख रहे हैं.

होम्स ने कहा कि हम दोनों इलाकों की सीसीटीवी फुटेज की जांच सहित व्यापक स्तर पर पूछताछ कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि स्पष्ट रूप से हम इस प्रकृति के अपराधों की गंभीरता से जांच करते हैं. अपराधियों को न्याय के दायरे में लाने के लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement