scorecardresearch
 

बांग्लादेश चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद भी जश्न क्यों नहीं मना रही BNP?

बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनाव में भारी जीत के बावजूद BNP ने जश्न नहीं मनाने का फैसला किया है. पार्टी ने जुलूस या सभा करने से मना करते हुए देशभर में जुमे की नमाज के बाद प्रार्थना सभाएं आयोजित करने का ऐलान किया है. इन प्रार्थनाओं में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की आत्मा की शांति और देश की भलाई की दुआ मांगी जाएगी.

Advertisement
X
तारिक रहमान पूर्व पीएम खालिदा जिया के बेटे हैं. (File Photo)
तारिक रहमान पूर्व पीएम खालिदा जिया के बेटे हैं. (File Photo)

बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के बाद जहां आम तौर पर राजनीतिक दल जश्न मनाते नजर आते हैं, वहीं बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने अलग रास्ता चुना है. पार्टी ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि उसकी जीत के बाद किसी तरह का जुलूस, रैली या उत्सव नहीं मनाया जाएगा.

गुरुवार रात जारी प्रेस विज्ञप्ति में पार्टी ने देशभर के लोगों को धन्यवाद और शुभकामनाएं दीं. साथ ही बताया कि शुक्रवार की नमाज के बाद देशभर की मस्जिदों में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाएंगी. इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की आत्मा की शांति के लिए दुआ होगी और देश के लोगों के लिए भलाई के लिए दुआ की जाएगी.

यह भी पढ़ें: Bangladesh Election Results LIVE: बांग्लादेश के अगले PM बनने की राह पर तारिक रहमान, चुनाव में BNP ने लगाई डबल सेंचुरी

पार्टी ने अपने नेताओं, कार्यकर्ताओं और सहयोगी संगठनों के सदस्यों से अपील की है कि वे इन प्रार्थना सभाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. यह आयोजन ढाका समेत पूरे देश में किया जाएगा. BNP का कहना है कि भारी जनसमर्थन से मिली जीत के बावजूद वह किसी तरह का सार्वजनिक जश्न नहीं मनाएगी.

Advertisement

सभी धर्म के लोगों से प्रार्थना की अपील

साथ ही पार्टी ने धार्मिक सद्भाव का संदेश देते हुए अन्य समुदायों से भी अपील की है कि वे अपने-अपने पूजा स्थलों मंदिर, चर्च, पगोडा या अन्य स्थानों पर ईश्वर से देश की शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करें.

यह भी पढ़ें: शेख हसीना की रैली में ग्रेनेड अटैक के 'दोषी' होंगे बांग्लादेश के अगले PM? जानें कौन हैं तारिक रहमान

बांग्लादेश चुनाव में किस पार्टी को, कितनी सीटें?

इसी बीच चुनाव के नतीजों की शुरुआती तस्वीर भी सामने आने लगी है. अनौपचारिक आंकड़ों के अनुसार बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने बड़ी बढ़त हासिल की है और 200 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है. पार्टी को 208 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है. वहीं जमात-ए-इस्लामी गठबंधन को 68 सीटें मिलती नजर आ रही हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement