scorecardresearch
 

नाइजीरिया: मछली बाजार में 3 आत्मघाती हमलावरों ने खुद को उड़ाए, 22 की मौत

यह हमला शुक्रवार की शाम साढ़े 8 बजे नाइजीरिया में बोर्नो राज्य के कोनडुगा स्थित मछली बाजार में हुआ, जहां तीन आत्मघाती हमलावरों ने भीड़-भाड़ वाले बाजार में खुद को उड़ा लिया.

Advertisement
X
बोर्नो के बाजार में हमला
बोर्नो के बाजार में हमला

नाइजीरिया में बोर्नो के एक बाजार में हुए आत्मघाती हमले में 22 लोगों की मौत हो गई. वहीं, करीब 72 लोग घायल हैं जिनमें 22 की हालत गंभीर बताई जा रही है. अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक मरने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है.

यह हमला शुक्रवार की शाम साढ़े 8 बजे नाइजीरिया में बोर्नो राज्य के कोनडुगा स्थित मछली बाजार में हुआ, जहां तीन आत्मघाती हमलावरों ने भीड़-भाड़ वाले बाजार में खुद को उड़ा लिया.

आतंकवादियों के खिलाफ नाइजीरिया की सेना की सहायता करने वाले नागरिक संयुक्त कार्यबल के सदस्य बाबाकूरा कोलो और मूसा अरी ने बताया कि आत्मघाती हमलावर पुरूष थे.

कोलो ने बताया, 'दो बम हमलावरों ने ताशान किफी मछली बाजार में हमला किया. इसमें 22 लोग मारे गए और कम से कम 72 लोग घायल हो गए. इसके चार मिनट बाद ही तीसरे हमलावर ने भी वहां हमला कर दिया.'

Advertisement

अरी ने बताया कि मृतकों में एक सैनिक समेत 22 लोग शामिल हैं. ताशान किफी एक औपचाारिक बाजार है जहां खाने पीने की दुकानें और अन्य दुकानें हैं.

उन्होंने बताया कि 72 घायलों में से 22 की हालत नाजुक बनी हुई है. उन्होंने कहा कि यह पूछने का कोई प्रश्न ही नहीं कि ये हमले किसने किया क्योंकि ने कोनडुगा को कई बार निशाना बनाया है. फिलहाल बोर्नो राज्य की पुलिस और सेना ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement