नेपाल फ्लैश फ्लड के बाद सड़क पर जगह-जगह मलबा और कीचड़ जमा है. लोगों के घरों और रास्तों तक बाढ़ का पानी और मलबा पहुंच गया. (Photo-ITG/ @mohsin taqvi)
नेपाल फ्लैश फ्लड में कई लोगों को मेहनत-पसीने से बनाया गया घर तबाह हो गया. एक महिला कीचड़ में खड़ी होकर आखों में दर्द लिए अपने टूटे हुए आशियाने को निहार रही है. (Photo-ITG/ @mohsin taqvi)
बाढ़ का मलबा सड़क पर इस कदर जमा है कि ट्रक भी उसमें धंस गया. ट्रक के पहिए पूरी तरह कीचड़ में फंस गए हैं. (Photo-ITG/ @mohsin taqvi)
सड़क पर जमा भारी मलबे से आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है. तस्वीर बाढ़ के पानी के साथ आए मलबे की ताकत और तबाही दिखाती है. एक व्यक्ति कीचड़ से भरे रास्ते को पार करता नजर आ रहा है. (Photo-ITG/ @mohsin taqvi)
जिन रास्तों से रोजाना लोग और वाहन गुजरते थे, वहां अब कीचड़ जमा है. ऐसे में स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. (Photo-ITG/ @mohsin taqvi)
बाढ़ का पानी उतरने के बाद अब तबाही के निशान साफ नजर आ रहे हैं. प्रशासन की ओर से मलबा-कीचड़ हटाने की कार्रवाई की जा रही है. (Photo-ITG/ @mohsin taqvi)
रास्ते के किनारे बने घर भी इस तबाही से अछूते नहीं रहे. घरों के आसपास जमा मलबा बताता है कि बाढ़ का पानी कितनी तेजी से यहां पहुंचा होगा. (Photo-ITG/ @mohsin taqvi)
एक अन्य तस्वीर में घरों के आसपास मलबा जमा दिखाई दे रहा है. कुछ हिस्से टूटे हुए नजर आ रहे हैं. एक व्यक्ति अपने घर के पास खड़ा है और आसपास के हालात देख रहा है. (Photo-ITG/ @mohsin taqvi)
तबाही के बीच एक व्यक्ति जरूरी सामान लेकर आगे बढ़ता नजर आ रहा है. उसके हाथ में पानी की बोतल और कुछ सामान दिखाई दे रहा है. वह कीचड़ से भरे रास्ते पर नंगे पैर चल रहा है. चेहरे पर दिख रही चिंता बाढ़ के बाद की मुश्किलों को बयां कर रही है. (Photo-ITG/ @mohsin taqvi)