पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा को लेकर राजनीतिक घमासान जारी है. बीजेपी ने घटना की NIA जांच और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है. बीजेपी ने इसे 'एथनिक क्लींजिंग' बताते हुए कहा, "ये हिंदू को पश्चिम बंगाल से भगाना है". दूसरी ओर, 11 अप्रैल की हिंसा के बाद मालदा पलायन कर गए लोग अब वापस लौटने लगे हैं.