scorecardresearch
 
Advertisement

पूर्व TMC सांसदों को राज्यसभा भेजने पर दिलीप घोष का बचाव, बोले- अनुभवी नेताओं को मिली जिम्मेदारी

पूर्व TMC सांसदों को राज्यसभा भेजने पर दिलीप घोष का बचाव, बोले- अनुभवी नेताओं को मिली जिम्मेदारी

पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ भाजपा नेता और मंत्री दिलीप घोष ने पूर्व तृणमूल कांग्रेस (TMC) के तीन राज्यसभा सांसदों प्रकाश चिक बड़ाइक, सुष्मिता देव और सुखेंदु शेखर रॉय को भाजपा में शामिल करने और राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाए जाने का बचाव किया है. उन्होंने कहा कि तीनों नेता पहले टीएमसी का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्यसभा में काम कर चुके हैं और अब भाजपा की ओर से संसद में पार्टी का पक्ष मजबूती से रखेंगे. दिलीप घोष ने कहा कि इन नेताओं के खिलाफ सिंडिकेट या वसूली जैसे कोई आरोप नहीं हैं और दिल्ली की राजनीति का उनका लंबा अनुभव भाजपा को राज्यसभा में मजबूत करेगा.

Advertisement
Advertisement