scorecardresearch
 

बंगाल में अब सचिवालय 'नवान्न' को केसरिया रंग में रंगने की तैयारी

पश्चिम बंगाल के मुख्य प्रशासनिक मुख्यालय नवान्न का रूप-रंग बदलने जा रहा है. नीले-सफेद रंग की जगह अब इसे केसरिया रंग में रंगा जाएगा. इस बदलाव की शुरुआत ऑडिटोरियम से हो चुकी है. हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

Advertisement
X
नवान्न को नीला और सफेद से केसरिया रंग में रंगने की तैयारी शुरू (Photo:ITG)
नवान्न को नीला और सफेद से केसरिया रंग में रंगने की तैयारी शुरू (Photo:ITG)

पश्चिम बंगाल के मुख्य प्रशासनिक मुख्यालय 'नवान्न' का रूप-रंग अब बदलने जा रहा है. राज्य सचिवालय की इस इमारत को अब केसरिया रंग में रंगने की तैयारी चल रही है. इस बदलाव की शुरुआत नवान्न के ऑडिटोरियम से हो चुकी है.

ऑडिटोरियम को केसरिया रंग में तब्दील किया जा रहा है. राज्य में सरकार बदलने के बाद से ही इस मुख्य मुख्यालय के मेकओवर को लेकर अनुमान लगाए जा रहे थे. अब इसके रंग और सजावट में बदलाव को लेकर चल रही अटकलें सच साबित होती दिख रही हैं.

नीले-सफेद से अब होगा केसरिया

सूत्रों के मुताबिक ऑडिटोरियम को नया लुक देने का काम बहुत तेजी से चल रहा है. अगले कुछ दिनों में इस जगह का पूरा रूप-रंग बदला हुआ नजर आ सकता है. दरअसल, इससे पहले इस इमारत का रंग नीला और सफेद हुआ करता था. लेकिन अब इसे हटाकर केसरिया रंग से रंगा जा रहा है.

मौजूदा जानकारी के अनुसार, संबंधित विभाग अभी पेंटिंग और सजावट के काम के लिए शुरुआती योजनाएं तैयार कर रहे हैं. हालांकि, राज्य सरकार ने इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

Advertisement

भवन का रंग बदलने को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है. नई सरकार के कुछ समर्थकों का तर्क है कि सरकार को अपनी प्राथमिकताओं और सांस्कृतिक सोच के हिसाब से प्रशासनिक इमारतों में बदलाव करने का पूरा अधिकार है.

वहीं, दूसरी तरफ राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इसे सिर्फ एक रंग बदलना नहीं कहा जा सकता. ये असल में राज्य में हुआ सत्ता परिवर्तन दिखाने का एक बड़ा प्रतीक और संदेश है. फिलहाल, इस मामले पर सभी की नजरें सरकार के आधिकारिक बयान और आने वाले प्रशासनिक फैसलों पर टिकी हुई हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement