scorecardresearch
 

बुजुर्ग महिला का फ्लैट खाली नहीं किया, पुलिस पकड़कर ले जा रही थी... तभी BJP नेता पर बरसने लगे अंडे

पश्चिम बंगाल के राजारहाट-न्यूटाउन इलाके में BJP से जुड़े स्थानीय नेता बरुण बिस्वास पर एक बुजुर्ग महिला का फ्लैट कब्जा करने का आरोप लगा है. शिकायत के बाद पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर जा रही थी, तभी मौके पर मौजूद लोगों ने उन पर अंडे फेंके और कथित तौर पर मारपीट भी की. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement
X
पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस. (Photo: Screengrab)
पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस. (Photo: Screengrab)

पश्चिम बंगाल में पुलिस एक स्थानीय BJP नेता को हिरासत में लेकर जा रही थी. इस दौरान पीछे-पीछे चल रही भीड़ अंडे फेंकने लगी. कुछ लोगों ने धक्का-मुक्की और मारपीट भी की. फिलहाल पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्ती बरत रही है. फ्लैट पर कब्जे के आरोपों की भी जांच जारी है. घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें पुलिस की मौजूदगी में भीड़ द्वारा अंडे फेंकते हुए देखा जा सकता है.

दरअसल, यह पूरा मामला पश्चिम बंगाल के राजारहाट-न्यूटाउन इलाके का है. यहां BJP से जुड़े स्थानीय नेता बरुण बिस्वास पर एक बुजुर्ग महिला का फ्लैट जबरन कब्जा करने का आरोप है. शिकायत के बाद पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर थाने ले जा रही थी, तभी मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा.

यहां देखें Video

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बरुण बिस्वास ने साल 2018 में एक बुजुर्ग महिला का फ्लैट किराये पर लिया था. इसके बाद किरायानामा खत्म हो गया, तभी भी उन्होंने फ्लैट खाली नहीं किया. एग्रीमेंट खत्म होने के बाद भी उन्होंने फ्लैट खाली करने से इनकार कर दिया. महिला और स्थानीय लोगों ने उनसे कई बार फ्लैट खाली करने को कहा, लेकिन कथित तौर पर कोई असर नहीं हुआ.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटिल पर अज्ञात व्यक्ति ने फेंकी स्याही, विरोध में लगाए नारे, Video

Advertisement

इसी आरोप को लेकर इलाके में लोगों की नाराजगी बढ़ती गई. स्थानीय लोगों का आरोप है कि राजनीतिक रसूख के दम पर फ्लैट पर कब्जा बनाए रखने की कोशिश की जा रही थी. शिकायत मिलने के बाद न्यूटाउन पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया.

पुलिस ने बरुण बिस्वास को हिरासत में लिया, लेकिन जैसे ही उन्हें पुलिस वाहन की ओर ले जाया जाने लगा, भीड़ में मौजूद लोग उग्र हो गए. लोगों ने उन पर अंडे फेंके. कुछ लोगों ने धक्का-मुक्की और मारपीट भी की. पुलिस ने किसी तरह भीड़ को हटाकर उन्हें सुरक्षित थाने पहुंचाया. पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है. फ्लैट पर कब्जे के आरोपों की भी जांच होगी और भीड़ द्वारा की गई मारपीट की भी पड़ताल की जाएगी. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement