scorecardresearch
 

'15 साल लूट-खसोट की, अब नया गुट बना लिया...', बागियों पर बरसे TMC विधायक

तृणमूल कांग्रेस के विधायक मोहम्मद मोतीबुर रहमान ने आरोप लगाया है कि पार्टी के दो-तिहाई विधायक भ्रष्ट हैं. वहीं उन्होंने कहा है कि जांच के डर से अब ममता बनर्जी पीछे हट गई हैं.

Advertisement
X
मोतीबुर रहमान ने सोशल मीडिया पर कार्यकर्ताओं से ममता बनर्जी के साथ खड़े रहने का संदेश दिया. (Photo: ITG/PTI)
मोतीबुर रहमान ने सोशल मीडिया पर कार्यकर्ताओं से ममता बनर्जी के साथ खड़े रहने का संदेश दिया. (Photo: ITG/PTI)

पश्चिम बंगाल के मालदा के हरिश्चंद्रपुर से तृणमूल कांग्रेस विधायक मोहम्मद मोतीबुर रहमान ने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी के दो-तिहाई विधायक भ्रष्ट हैं. रहमान का आरोप है कि क्षेत्र का शोषण करते हुए, पिछले 15 सालों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और लूटपाट की गई है, जिससे एक नई तृणमूल खड़ी कर दी गई है.

रहमान ने कहा कि ममता बनर्जी का इस्तेमाल लूट के लिए किया जा रहा है और अब जांच के डर से ममता बनर्जी पीछे हट गई हैं. 

इसके साथ ही उन्होंने ऋतब्रता समेत करीब 60 विधायकों पर आरोप लगाए हैं, मालदा में तृणमूल कांग्रेस के 6 विधायकों में से चार विधायक ऋतब्रता के साथ खड़े हैं.

हरिश्चंद्रपुर के विधायक मोतीबुर रहमान सोशल मीडिया पर लाइव आए और तृणमूल कार्यकर्ताओं से ममता बनर्जी के साथ खड़े रहने का संदेश दिया. दूसरी ओर, सुजापुर की विधायक सबीना यास्मीन मोतीबुर रहमान के बयान से नाराज नजर आ रहे हैं. सबीना ने सवाल किया कि क्या मोतीबुर विधानसभा से बाहर रहेंगे.

यह भी पढ़ें: बंगाल में सत्ता बदलाव के 30 दिन... ममता खेमे में बिखराव से शुभेंदु के फैसलों तक की कहानी

वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने इस घटना की निंदा की. ओम प्रकाश घोष ने कहा, तृणमूल के बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है. अब झंडा थामने वाला कोई नहीं बचेगा.

कोलकाता के मेयर ने दिया इस्तीफा

Advertisement

कोलकाता के मेयर और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता फिरहाद हकीम ने अपने मेयर पद से इस्तीफा दे दिया है. वहीं, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की हार के बाद पार्टी के भीतर जारी राजनीतिक हलचल के बीच हकीम के इस फैसले को अहम माना जा रहा है.

इस्तीफे के बाद फिरहाद हकीम ने कहा कि वह अब पहले की तरह काम नहीं कर पा रहे हैं. ऐसे में पद पर बने रहना उनके लिए उचित नहीं. उन्होंने कहा कि उनकी जगह जो भी यह जिम्मेदारी संभालेगा, उसे उनकी ओर से शुभकामनाएं.

(Input: Milton Paul)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement