scorecardresearch
 

बंगाल में कांग्रेस की अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, मालदा में भिड़े दो गुट

पश्चिम बंगाल के मालदा में चुनाव के बाद भी कांग्रेस की अंदरूनी कलह जारी है. रविवार को चंचल इलाके में पार्टी कार्यालय पर कब्जे को लेकर कार्यकर्ताओं और बागी गुट के बीच झड़प की जानकारी सामने आई है.

Advertisement
X
बताया जा रहा है कि पार्टी ऑफिस पर कब्जे को लेकर कांग्रेस सदस्यों और बागी गुट के बीच तीखी बहस हुई. (Photo: ITG)
बताया जा रहा है कि पार्टी ऑफिस पर कब्जे को लेकर कांग्रेस सदस्यों और बागी गुट के बीच तीखी बहस हुई. (Photo: ITG)

पश्चिम बंगाल के मालदा के चंचल इलाके में चुनाव खत्म होने के बाद भी कांग्रेस की अंदरूनी कलह थमने का नाम नहीं ले रही है. आज पार्टी दफ्तर पर कब्जे को लेकर जिला अध्यक्ष सहित शीर्ष नेतृत्व के सामने ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और बागी गुट के बीच तीखी बहस और हाथापाई हो गई, जिससे इलाके में भारी तनाव फैल गया.

बताया जा रहा है कि पार्टी ऑफिस पर कब्जे को लेकर कांग्रेस सदस्यों और बागी गुट के बीच तीखी बहस और हाथापाई के बाद तनाव बढ़ गया. बैठक के बाद, ईशा खान और मौसम नूर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी ऑफिस गए.

यह भी पढ़ें:'चढ़ावा चोरी पर बयानबाजी करने वाले नेताओं से सबूत लो', VHP की पुलिस से मांग

वहां कुछ कांग्रेस सदस्य ऑफिस में घुस गए और गुब्बारे फोड़ने लगे, जबकि बागी गुट के कार्यकर्ता भी वहां मौजूद थे. उन्हें रोकने की कोशिश करने पर बहस शुरू हो गई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई. 

बताया जा रहा है कि बागी कार्यकर्ताओं ने लाठियां लहराईं और दोनों गुटों के बीच झड़प हो गई. बागी गुट के एक कार्यकर्ता की नाक में चोट लगने की जानकारी भी सामने आई है और कांग्रेस पार्टी का एक सदस्य भी घायल हो गया. 

Advertisement

घटना की खबर मिलने पर, चंचल पुलिस स्टेशन की पुलिस और केंद्रीय बलों की एक बड़ी टुकड़ी स्थिति को काबू में करने के लिए मौके पर पहुंची.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement