scorecardresearch
 

क्लास 6 की छात्रा को ऑफिस बुलाकर करता था गलत हरकतें, वाइस प्रिंसिपल गिरफ्तार

पश्चिम बर्दवान जिले के अंडाल इलाके में एक निजी अंग्रेजी माध्यम स्कूल के वाइस प्रिंसिपल पर 6वीं कक्षा की छात्रा से कथित छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है. छात्रा की शिकायत परिवार तक पहुंचने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया. घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है.

Advertisement
X
छात्रा ने परिवार को बताई आपबीती.(Photo: Screengrab)
छात्रा ने परिवार को बताई आपबीती.(Photo: Screengrab)

पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिले के अंडाल थाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक निजी अंग्रेजी माध्यम स्कूल के वाइस प्रिंसिपल और शिक्षक को 6वीं कक्षा की छात्रा से कथित छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. घटना के सामने आने के बाद इलाके में लोगों के बीच भारी आक्रोश देखा जा रहा है.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान राजा प्रसाद के रूप में हुई है, जो स्कूल में वाइस प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत था. आरोप है कि वह लंबे समय से छात्रा को निशाना बना रहा था और अलग-अलग बहानों से उसे अपने कार्यालय में बुलाता था.

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में तीसरी गिरफ्तारी, बलिया से गोलू सिंह को दबोचा, CBI जांच का दायरा बढ़ा

परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि आरोपी शिक्षक छात्रा के अकेले होने का फायदा उठाकर उसके साथ गलत हरकतें करता था. यह सिलसिला कथित तौर पर कई बार दोहराया गया.

डर और सदमे में चुप रही छात्रा

जानकारी के अनुसार छात्रा लंबे समय तक डर और मानसिक तनाव की वजह से किसी को इस बारे में नहीं बता सकी. कथित उत्पीड़न के कारण वह गहरे सदमे में थी और चुपचाप सब कुछ सहती रही.

Advertisement

हाल ही में छात्रा ने अपने परिवार को पूरी घटना के बारे में बताया. बच्ची की आपबीती सुनकर परिवार के लोग स्तब्ध रह गए और उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क करने का फैसला किया.

इसके बाद परिवार अंडाल थाने पहुंचा और आरोपी शिक्षक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी.

पश्चिम बर्द्धमान

शिकायत मिलते ही हरकत में आई पुलिस

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उखड़ा पुलिस चौकी और अंडाल थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की. पुलिस टीम ने प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी वाइस प्रिंसिपल राजा प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोप गंभीर प्रकृति के हैं और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है. मामले से जुड़े साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं.

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखने को मिली. कई लोगों ने स्कूल परिसर के बाहर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

कोर्ट में पेश किया गया आरोपी

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को दुर्गापुर उपमंडलीय न्यायालय में पेश किया. पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसी आरोपी से विस्तृत पूछताछ के लिए रिमांड की मांग कर रही है.

Advertisement

जांचकर्ताओं का मानना है कि पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं. पुलिस कथित घटनाओं के पूरे क्रम को समझने और सत्यता की पुष्टि करने का प्रयास कर रही है.

वहीं, पीड़ित छात्रा का मेडिकल परीक्षण भी रविवार को पूरा कर लिया गया. पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement