राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सियासी माहौल भी गरमाया हुआ है. आरोप है कि कांग्रेस सांसदों के अयोध्या दौरे से पहले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है. दरअसल कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल आज अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिये पहुंचने वाला था। इस प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस के यूपी के सांसद-विधायक, पूर्व विधायक और एमएलसी शामिल हैं. इसी की तैयारी के लिये अजय राय अयोध्या पहुंचे थे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया. इस दौरान अजय राय ने पुलिस के एक्शन पर सवाल भी उठाए.