समाजवादी पार्टी नेता लाल बिहारी यादव का बयान सामने आया है, जिसमें वे कुते के गले में समाजवादी पार्टी की उम्मीदवारी का पट्टा देखकर वोट देने की नसीहत देते नजर आ रहे हैं. वो भी किसी आम वोटर्स के बीच नहीं, बल्कि शिक्षकों के सामने. दरअसल समाजवादी पार्टी ने आजमगढ़ के नेहरू हॉल में शिक्षक गोष्ठी का आयोजन किया था. अब बीजेपी ने समाजवादी पार्टी के अंदर कार्यकर्ताओं-समर्थकों को लेकर दिए गए इस बयान पर सवाल खड़ा करना शुरू किया तो समाजवादी पार्टी ने उनके बयान को निजी बयान बता दिया.