scorecardresearch
 

'Gen-Z भारत को भाग्यविधाता बनाएगा', CM योगी ने युवाओं से की श्रेष्ठ भारत बनाने की अपील

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में प्रांतीय शिक्षक गरिमा सम्मेलन में युवाओं से एक भारत-श्रेष्ठ भारत बनाने का आह्वान किया. CM योगी ने Gen-Z को भारत का भाग्यविधाता बताया और सभी से देश की एकता और विकास के लिए कार्य करने की अपील की.

Advertisement
X
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से एक भारत-श्रेष्ठ भारत बनाने का आह्वान किया (Photo: PTI)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से एक भारत-श्रेष्ठ भारत बनाने का आह्वान किया (Photo: PTI)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से एक भारत-श्रेष्ठ भारत बनाने का आह्वान किया. रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लोगों से सवाल किया कि वे कैसा भारत चाहते हैं, साथ ही उन्होंने देश के भविष्य को लेकर अपनी सोच भी साझा की. उन्होंने युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि Gen-Z भारत को भाग्यविधाता बनने वाला है.

रविवार को लखनऊ में आयोजित प्रांतीय शिक्षक गरिमा सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि हम कैसे भारत का निर्माण करना चाहिए. उन्होंने लोगों से सवाल किया कि वे कैसा भारत चाहते हैं. उन्होंने कहा कि अगर हम बिखरा हुआ, बंटा हुआ या जातीय खेमों में बंटा हुआ भारत चाहते हैं तो यह पूर्वजों की प्रति सच्ची श्रद्धा नहीं है. उन्होंने युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि Gen-Z भारत को भाग्यविधाता बनने वाला है.

उन्होंने युवाओं से एक भारत-श्रेष्ठ भारत बनाने का आह्वान किया. उन्होंने सभी से उस भारत के लिए कार्य करने की अपील की. CM योगी ने कहा कि गुलामी के कालखंड में भी एक तबका था जो समाज को बांटना चाहता था. उन्होंने कहा कि गुलामी के दौर में एक ऐसा भी तबका था जो समाज को जोड़ रहा था. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 4.60 लाख छात्रों के खाते में पहुंचेगी ₹148 करोड़ से ज्यादा की रकम, सीएम योगी ने किया छात्रवृत्ति वितरण

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश को बांटने वाले तत्व पहले भी आजादी के विरोध में थे और समाज को बांटने का काम करते थे. उन्होंने आरोप लगाया कि आज भी ऐसे तत्व जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर समाज की एकता को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं. 

उन्होंने कहा कि समाज को बांटने की ऐसी कोशिश भारतमाता और अपने पूर्वजों के प्रति अपराध है. उन्होंने इसे भारत की स्वतंत्रता को दोबारा खतरे में डालने की कोशिश बताया. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement