हरियाणा के पंचकुला में एक स्कूल के तीसरी कक्षा के छात्र ने केजी की बच्ची पर हमला कर दिया. छात्र ने बच्ची को ज़मीन पर पटकने और ईंट से हमला करने के बाद गंभीर रूप से घायल कर दिया. बच्ची को तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है जहाँ उसका इलाज चल रहा है. पुलिस इस घटना की जांच में जुटी है.