scorecardresearch
 

करवाचौथ पर जीजा के साथ भागी महिला का पति बोला- अब उसकी मौत पर व्रत रखूंगा

करवाचौथ पर जीजा के साथ भागी महिला के पति का कहना है कि अब वो अपनी पत्नी की मौत पर व्रत रखेगा. पीड़ित अशोक मजदूरी करता है, करवाचौथ के दिन उसका जीजा राहुल घर आया पत्नी को और बच्चों को भगा ले गया. अशोक ने बताया कि उसने अपनी पत्नी को करवा चौथ की शॉपिंग भी कराई थी.

Advertisement
X
(प्रतीकात्मक फोटो)
(प्रतीकात्मक फोटो)

मेरठ में करवाचौथ पर जीजा के साथ भागी महिला की हर तरफ चर्चा हो रही है. इस घटना के बाद महिला के पति का बयान सामने आया है. जिसमें उसने कहा है कि अब वो अपनी पत्नी की मौत पर व्रत रखेगा. पीड़ित पति ने पुलिस से पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई और कहा कि वो अपने बच्चे को वापस पाना चाहता है. 

जानकारी के मुताबिक जानी क्षेत्र के रहने वाले अशोक की शादी 2019 में गंगानगर के अमहेड़ा की रहने वाली प्रिया के साथ हुई थी शादी के बाद दोनों खुश थे और उनका 18 महीने का एक बेटा भी है. मंगलवार पीड़ित अशोक मेरठ के एसएसपी ऑफिस पहुंचा और उसने बताया कि उसकी पत्नी  जीजा के साथ फरार हो गई. जब वो शाम को काम से घर लौटा और आसपास के लोगों ने इसके बारे में बताया.

पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाने थाने पहुंचा पति

पीड़ित अशोक मजदूरी करता है, करवाचौथ के दिन उसका जीजा राहुल घर आया पत्नी को और बच्चों को भगा ले गया. अशोक ने बताया कि उसने अपनी पत्नी को करवा चौथ की शॉपिंग भी कराई थी. इसके अलावा उसने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि घर में रखे 15 हजार रुपये के जेवर भी पत्नी अपने साथ ले गई. अशोक ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी पत्नी प्रिया व उसके पुत्र को सकुशल बरामद किया जाए और आरोपी राहुल के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जाए. 

Advertisement

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

वहीं, इस मामले में एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया की थाना जानी क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा आरोप लगाया गया है कि उसकी पत्नी को उसका बहनोई भागा कर ले गया है. प्रार्थना पत्र दिया गया है, पूरी मामले की जांच कर उसी के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी. महिला और युवक को ढूंढने में पुलिस की टीमें लगी हैं, साथ ही सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement