scorecardresearch
 

यूपी MLC की 11 सीटों पर वोटिंग, जानिए कितने प्रतिशत हुआ मतदान

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर मतदान खत्म हो गया है. अलग-अलग जिलों में स्नातक और शिक्षक सीटों के वोटिंग प्रतिशत में बड़ा अंतर देखने को मिला. अब 27 अक्टूबर को आने वाले नतीजों पर सबकी नजर है.

Advertisement
X
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में MLC चुनाव के दौरान डाला वोट. (Photo: PTI)
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में MLC चुनाव के दौरान डाला वोट. (Photo: PTI)

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान खत्म हो गया. सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चली वोटिंग में कुल 152 प्रत्याशियों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो गई. प्रदेश में कुल 55.24% मतदान दर्ज किया गया. गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सबसे ज्यादा 79.01% वोट पड़े, जबकि लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सबसे कम 38.02% मतदान हुआ. अब 27 अक्टूबर को मतगणना होगी, जिसके बाद इन सीटों के नतीजे सामने आएंगे.

इस चुनाव में 5 स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटों पर मतदान हुआ. ये 11 सीटें कौन-कौन सी हैं, पहले इसे समझ लेते हैं.

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की 5 सीटें

  • लखनऊ स्नातक सीट
  • वाराणसी स्नातक सीट
  • आगरा स्नातक सीट
  • मेरठ स्नातक सीट
  • इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की 6 सीटें

  • लखनऊ शिक्षक सीट
  • वाराणसी शिक्षक सीट
  • आगरा शिक्षक सीट
  • मेरठ शिक्षक सीट
  • बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट
  • गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट

इन निर्वाचन क्षेत्रों में कई जिलों के मतदाता शामिल हैं. इसलिए एक ही निर्वाचन क्षेत्र के लिए अलग-अलग जिलों में मतदान हुआ. मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, इन 11 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 55.24% मतदान दर्ज किया गया.

UP MLC

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र

  • लखनऊ: 38.02% मतदान हुआ. यह सभी 11 निर्वाचन क्षेत्रों में सबसे कम मतदान प्रतिशत रहा.
  • वाराणसी: 41.01% मतदान दर्ज किया गया.
  • आगरा: 51.00% मतदाताओं ने वोट डाला. स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में यह सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत रहा.
  • मेरठ: 39.81% मतदान हुआ.
  • इलाहाबाद-झांसी: 41.40% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र

Advertisement
  • लखनऊ: 50.92% मतदान दर्ज किया गया.
  • वाराणसी: 68.21% वोटिंग हुई.
  • आगरा: 63.84% मतदाताओं ने वोट डाला.
  • मेरठ: 60.80% मतदान हुआ.
  • बरेली-मुरादाबाद: 73.69% वोटिंग दर्ज की गई.
  • गोरखपुर-फैजाबाद: 79.01% मतदान हुआ. सभी 11 निर्वाचन क्षेत्रों में यह सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत रहा.
     

शिक्षक सीटों पर स्नातक से ज्यादा मतदान

जारी आंकड़ों के मुताबिक, सभी 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत संबंधित स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से ज्यादा रहा. गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र 79.01% मतदान के साथ सबसे आगे रहा. वहीं, लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सबसे कम 38.02% वोट पड़े.

विधान परिषद की इन 11 सीटों के लिए मतदान पूरा होने के बाद अब मतगणना का इंतजार है. वोटों की गिनती 27 अक्टूबर को होगी. इसके बाद साफ हो जाएगा कि स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की इन सीटों पर किस उम्मीदवार को जीत मिली है.

बिहार में स्नातक सीटों पर 43.87% मतदान

  • पटना स्नातक: 36.19%
  • तिरहुत स्नातक: 42.15%
  • दरभंगा स्नातक: 42.00%
  • कोसी स्नातक: 52.51%

बिहार में शिक्षक सीटों पर 74.55% मतदान

  • पटना शिक्षक: 56.89%
  • सारण शिक्षक: 87.16%
  • तिरहुत शिक्षक: 78.10%
  • दरभंगा शिक्षक: 79.00%
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement