scorecardresearch
 

गेमिंग में डूबा पैसा और दोस्त से लिया कर्ज...लखनऊ में छात्र ने फांसी लगाकर दे दी जान

 लखनऊ के मानक नगर में 22 वर्षीय छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी. ऑनलाइन गेमिंग में पैसे डूबने और कथित मानसिक दबाव को इसकी वजह माना जा रहा है. परिवार ने दोस्त पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल जारी है.

Advertisement
X
छात्र ने फांसी लगाकर दे दी जान (Photo: representational image)
छात्र ने फांसी लगाकर दे दी जान (Photo: representational image)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मानक नगर इलाके में 22 साल के छात्र विशाल सिंह ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस के मुताबिक, ऑनलाइन गेमिंग में पैसे डूबने और मानसिक तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया. विशाल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था और साथ ही बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाता था.

परिवार के अनुसार, विशाल पिछले कुछ समय से काफी परेशान था, लेकिन उसने अपनी परेशानी किसी से साझा नहीं की. घटना का पता तब चला जब उसकी दादी दूसरी मंजिल पर गईं और उसे कमरे में फंदे से लटका देखा. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया गया है.

मृतक के पिता दिनेश सिंह ने बताया कि विशाल ने कुछ समय पहले एक दोस्त से करीब 30 हजार रुपये उधार लिए थे. परिवार का आरोप है कि वही दोस्त लगातार उसे प्रताड़ित कर रहा था, जिससे वह मानसिक दबाव में था. पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विशाल को क्रिकेट खेलने का शौक था और वह लेफ्ट आर्म बॉलर था. उसने अंडर-16 स्तर तक ट्रायल भी दिया था, लेकिन अंतिम चरण में चयन नहीं हो सका. कोरोना काल के बाद उसने क्रिकेट से दूरी बना ली थी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे के कारणों को खंगाल रही है.

Advertisement


 

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Advertisement