scorecardresearch
 

उन्नाव: मुंडन संस्कार की खुशियां मातम में बदलीं... बोलेरो पर पलटा ट्रक, 5 महिलाओं समेत 6 की मौत

Unnao Road Accident: उन्नाव में बड़ा सड़क हादसा हो गया. मुंडन संस्कार के लिए जा रहे परिवार की बोलेरो पर डंपर पलट गया. इस हादसे में 6 की मौत हो गई. CM योगी ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य के दिए सख्त निर्देश. पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

Advertisement
X
उन्नाव-रायबरेली हाईवे पर भीषण हादसा.(Photo: Representational)
उन्नाव-रायबरेली हाईवे पर भीषण हादसा.(Photo: Representational)

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में रायबरेली-उन्नाव नेशनल हाईवे-31 पर एक रूह कंपा देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. बिहार थाना क्षेत्र के किरतपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार डंपर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो बेकाबू होकर 6 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी और उसके ऊपर डंपर भी पलट गया. इस हादसे में 5 महिलाओं समेत कुल 6 लोगों की मौत हो गई.

घटना उस समय हुई जब मौरवा गांव निवासी सूरज सिंह के 3 साल के बेटे शुभ का मुंडन संस्कार होना था. पूरा परिवार और रिश्तेदार बोलेरो में सवार होकर चंद्रिका देवी मंदिर जा रहे थे. चश्मदीदों के अनुसार, बोलेरो एक ट्रक ट्राले को ओवरटेक कर रही थी, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी.

मलबे में दब गए मासूम और महिलाएं
टक्कर के बाद बोलेरो बुरी तरह पिचक गई और डंपर के नीचे दब गई. हादसे का मंजर इतना खौफनाक था कि एक महिला का सिर धड़ से अलग होकर दूर जा गिरा. स्थानीय राहगीरों और पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद मलबे से घायलों को बाहर निकाला.

इसके हादसे में 3 महिलाओं ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. जिला अस्पताल में इलाज के दौरान तीन अन्य लोगों की मौत हो गई. हादसे में मासूम शुभ और सूरज सिंह सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जारी है.

Advertisement

CM ने लिया संज्ञान 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस भीषण दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि घायलों को तत्काल और बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए. देखें VIDEO:- 

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद जिलाधिकारी (DM) घनश्याम मीणा और एसपी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना. प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 'मुख्यमंत्री राहत कोष' से आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

लापरवाही बनी हादसे की वजह?
DM घनश्याम मीणा के अनुसार, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ओवरटेक करने के दौरान यह हादसा हुआ. पुलिस ने डंपर और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement