स्विट्जरलैंड में जारी अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच 12 अरब डॉलर की फ्रीज राशि को लेकर नया विवाद सामने आया है. अमेरिका चाहता है कि इस रकम का उपयोग कृषि उत्पाद और मानवीय जरूरतों की वस्तुएं खरीदने में हो, जबकि ईरान का कहना है कि फंड जारी होने के बाद उसके इस्तेमाल का फैसला वही करेगा. इस मुद्दे ने दोनों देशों के बीच जारी बातचीत को और जटिल बना दिया है.