scorecardresearch
 

असद को बचाने के लिए शाइस्ता ने बना लिया था 'Gulf Plan', गुलाम से कहा था- साथ मत छोड़ना

माफिया अतीक अहमद के बेटे असद को पुलिस से बचाने के लिए 'गल्फ प्लान' तैयार किया गया था. बताया जा रहा है कि अतीक की पत्नी शाइस्ता ने शूटर गुलाम से कहा था कि वह असद का साथ न छोड़े. उसे गल्फ कंट्री भगाने के लिए तैयारी करे. पुलिस का कहना है कि एक बार असद ने नेपाल भागने की भी कोशिश की थी.

Advertisement
X
शाइस्ता परवीन, असद अहमद. (File Photo)
शाइस्ता परवीन, असद अहमद. (File Photo)

माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने शूटर गुलाम को असद का साथ नहीं छोड़ने के लिए कहा था. शाइस्ता ने गुलाम से कहा था कि असद मासूम बच्चा है, उसके साथ रहकर उसको बाहर निकालो. माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन से बातचीत के बाद असद को पुलिस से बचाने के लिए गल्फ कंट्री भगाने का प्लान तैयार हुआ था, लेकिन पासपोर्ट सहित अन्य वजह से वह नहीं भाग सका.

जानकारी के अनुसार, अतीक अहमद, शाइस्ता परवीन और अशरफ पुलिस को चकमा देकर लगातार असद को बचाने की कोशिश कर रहे थे. हालांकि असद कुछ समय नेपाल जाने की फिराक में था, लेकिन एसटीएफ की टीम पहले से लगी थी. इस वजह से वह नहीं जा सका. इसके बाद गल्फ कंट्री भगाने का प्लान भी बनाया गया.

अतीक ने शूटरों की मदद के लिए लखनऊ में मौजूद एक बिल्डर मुस्लिम खान से 80 लाख रुपये अपनी शाइस्ता परवीन को पहुंचाने के लिए कहा था. पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, पैसा पहुंचाया भी गया. पुलिस सबूत इकट्ठा कर डीलर पर कार्रवाई की तैयारी भी कर रही है. अतीक ने अन्य प्रदेश में शूटरों की मदद के लिए लोगों से शाइस्ता को पैसा भिजवाने के लिए कहा था.

गुरुवार को झांसी में UP STF ने कर दिया था असद का एनकाउंटर

Advertisement

बता दें कि गुरुवार को यूपी के झांसी में यूपी एसटीएफ (UP STF) ने अतीक अहमद के बेटे असद (Asad) का एनकाउंटर कर दिया था. इसी के साथ शूटर गुलाम को भी ढेर कर दिया था. इस मामले को लेकर यूपी एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने कहा था कि एसटीएफ की टीम पिछले डेढ़ महीने से असद अहमद और गुलाम को ट्रेस कर रही थी. 

यह एनकाउंटर यूपी एसटीएफ के डिप्टी एसपी नवेंदु और डिप्टी एसपी विमल की अगुवाई में हुआ था. असद पर पांच लाख का इनाम था. Asad और शूटर मो. गुलाम के पास से एक ब्रिटिश Bull Dog Revolver और Walhther Pistol बरामद की गई थी.

प्रयागराज में 24 फरवरी को हुई थी उमेश पाल की हत्या

यूपी के प्रयागराज में 24 फरवरी को उमेश पाल और उनके दो सुरक्षाकर्मियों की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. बता दें कि उमेश पाल प्रयागराज में हुए राजू पाल हत्याकांड में मुख्य गवाह थे. उमेश जैसे ही अपनी गाड़ी से उतरे, वैसे ही बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी थी.

इस दौरान उनकी और उनके एक गनर की गोली लगने से मौत हो गई. जबकि दूसरे गनर की इलाज की दौरान मौत हो गई थी. बदमाशों ने इस हत्याकांड को 44 सेकेंड में अंजाम दिया था. इस हत्याकांड में अतीक पर साजिश रचने का आरोप है.

Advertisement

उमेश पाल हत्याकांड में सामने आया था असद का वीडियो

उमेश पाल हत्याकांड में एक सीसीटीवी सामने आया था, जिसमें उमेश पाल गोली लगने के बाद भी गोली मारने वाले असद से भिड़ता दिखाई दे रहा था. यह सीसीटीवी फुटेज 44 सेकंड के वीडियो के आगे का था, जिसमें असद पिस्टल से फायर करते दिखा था.

यह भी पढ़ेंः नोएडा, दिल्ली, अजमेर... कहां-कहां छिपे थे असद और गुलाम, फिर कैसे पहुंचे झांसी? Inside Story

बरेली जेल में बंद अशरफ के साथ ही एनकाउंटर में ढेर हुआ शूटर गुलाम नहीं चाहता था कि अतीक अहमद का तीसरे नंबर का बेटा असद उमेश पाल हत्याकांड में शामिल हो, लेकिन अतीक नहीं माना था. उसी की जिद पर असद ने गोली चलाई थी. असद का नाम और फुटेज सामने आने के बाद शाइस्ता ने भी अतीक अहमद से नाराजगी जाहिर की थी. इस पर अतीक अहमद ने कहा था कि असद शेर का बेटा है.

अतीक ने कहा था- 18 साल बाद चैन की नींद सोया

उमेश पाल की हत्या के बाद अतीक अहमद ने कहा था कि वो 18 साल बाद चैन की नींद सोया. सूत्रों का दावा है कि उमेश पाल की हत्या के बाद पत्नी शाइस्ता ने अतीक अहमद को साबरमती जेल में फोन किया था. असद का नाम और फुटेज सामने आने के बाद शाइस्ता ने अतीक अहमद से नाराजगी जताई थी.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः एनकाउंटर में खात्मे से पहले तय हो गया था असद का निकाह, जानिए किस फैमिली से थी लड़की

फोन पर शाइस्ता ने रोते हुए कहा था कि असद बच्चा है, उसे इस मामले में नहीं लाना चाहिए था. सूत्रों के मुताबिक, अतीक ने कहा था कि असद की वजह से 18 साल बाद चैन की नींद सोया हूं. उमेश पाल के चलते मेरी नींद हराम हो गई थी. शाइस्ता से अतीक ने फोन पर कहा था कि असद शेर का बेटा है, उसने शेरों वाला काम किया है.

Advertisement
Advertisement