scorecardresearch
 

UP: रिपेयरिंग के दौरान चालू कर दी गई बिजली, करंट लगने से लाइनमैन की मौत

सुल्तानपुर में पावर हाउस की लापरवाही के चलते एक प्राइवेट लाइनमैन की मौत हो गई. बताया जाता है कि लाइनमैन जब मेंटेनेंस का काम कर रहा था, तभी बिजली की सप्लाई शुरू कर दी गई. जिससे उसकी मौत हो गई.

Advertisement
X
सुल्तानपुर में लाइनमैन की मौत. (Photo: Representational )
सुल्तानपुर में लाइनमैन की मौत. (Photo: Representational )

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में शुक्रवार को एक 32 साल के प्राइवेट लाइनमैन की मौत हो गई. वह मेंटेनेंस का काम करते समय हाई-टेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया था. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. यह घटना मोतिगरपुर पुलिस स्टेशन के अर्जुनपुर गांव में शाम को हुई, जब सड़क किनारे 11,000 वोल्ट की बिजली लाइन शिफ्ट की जा रही थी.

स्टेशन हाउस ऑफिसर अशोक सिंह ने मरने वाले की पहचान जयसिंहपुर पुलिस स्टेशन के हमजाबाद गांव के रहने वाले रंग बहादुर के रूप में की. पुलिस के मुताबिक रंग बहादुर एक कॉन्ट्रैक्टर के साथ बिजली लाइन शिफ्ट करने का काम कर रहा था. काम पूरा करने के बाद उसने कथित तौर पर एक जम्पर वायर को फिर से जोड़ने के लिए लाइन का शटडाउन लिया था.

यह भी पढ़ें: सुल्तानपुर: दो सगे भाइयों को गोली मारने वाले हिस्ट्रीशीटर दीपक सोनकर का एनकाउंटर, पुलिस के सामने निकल गई हेकड़ी

हालांकि शटडाउन के बावजूद बिजली चालू रही, और उसे झटका लगा. पुलिस ने बताया कि रंग बहादुर गंभीर रूप से जल गया और पोल से गिर गया. उसके साथ काम करने वाले उसे जयसिंहपुर के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Advertisement

फिलहाल उसकी बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले में आगे की जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह विभाग की लापरवाही का मामला लग रहा है.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement