scorecardresearch
 

अमेठी में स्मृति ईरानी के आवास का बदला नाम, अब 'माधव भवन' के नाम से होगी पहचान

अमेठी की पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के गौरीगंज स्थित आवास को नया नाम मिला है. मेदन मवई में बने उनके घर के मुख्य द्वार पर अब 'माधव भवन' का बोर्ड लगाया गया है. वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान इस आवास का निर्माण कराया गया था. राकेश प्रताप सिंह के सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के बाद स्मृति ईरानी के यहां पहुंचने की संभावना भी जताई जा रही है.

Advertisement
X
2024 चुनाव के दौरान बनवाया था घर.(Photo: Abhishek Kumar Tripathi/ITG)
2024 चुनाव के दौरान बनवाया था घर.(Photo: Abhishek Kumar Tripathi/ITG)

उत्तर प्रदेश के अमेठी में पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद स्मृति ईरानी के आवास को नया नाम दिया गया है. गौरीगंज क्षेत्र के मेदन मवई में स्थित उनका घर अब 'माधव भवन' के नाम से जाना जाएगा. आवास के मुख्य द्वार के सामने इस नाम का बोर्ड भी लगा दिया गया है. घर का नाम बदले जाने के बाद यह चर्चा में आ गया है.

स्मृति ईरानी ने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान मेदन मवई में अपने इस आवास का निर्माण कराया था. इसी दौरान उन्होंने गृह प्रवेश भी किया था. इसके बाद उन्होंने इसी घर से अमेठी लोकसभा सीट का चुनाव लड़ा था. अब उनके आवास को 'माधव भवन' नाम दिया गया है.

यह भी पढ़ें: 'अमेठी में जो अपने दम पर चुनाव तक नहीं लड़ सकता, वो शहंशाह बनने चला...', राहुल पर स्मृति ईरानी का निशाना

गौरीगंज के मेदन मवई में बना यह घर अमेठी में स्मृति ईरानी का आवास है. मुख्य द्वार पर नया नाम लिखे जाने के बाद इसकी पहचान अब माधव भवन के रूप में होगी. हालांकि, आवास का नाम बदलने के पीछे की वजह को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

राकेश प्रताप सिंह के कार्यक्रम में शामिल होने की चर्चा

Advertisement

बताया जा रहा है कि स्मृति ईरानी आज राकेश प्रताप सिंह के सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हो सकती हैं. इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद उनके अपने आवास पर जाने की भी संभावना जताई जा रही है.

फिलहाल, मेदन मवई स्थित उनके घर के बाहर 'माधव भवन' का बोर्ड लगाए जाने की वजह से आवास चर्चा में है. वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान बनवाया गया यह घर अब नए नाम से जाना जाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement