scorecardresearch
 

UP: निकाह के बाद वलीमा बना बवाल, बीफ परोसने के आरोप में दूल्हा समेत तीन गिरफ्तार

शामली जिले के कैराना में शादी के वलीमे में कथित रूप से बीफ परोसने के मामले में दूल्हा फारमान, उसके मामा सलमान और एक बैंक्वेट हॉल मालिक अनीस को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है. एक एसयूवी और कथित मांस भी बरामद किया गया है.

Advertisement
X
दूल्हा समेत तीन गिरफ्तार. (Photo: Representational)
दूल्हा समेत तीन गिरफ्तार. (Photo: Representational)

उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना कस्बे में शादी के वलीमे में कथित रूप से बीफ परोसने के मामले ने हड़कंप मचा दिया है. पुलिस ने इस मामले में दूल्हा फारमान, उसके मामा सलमान और बैंक्वेट हॉल के मालिक अनीस को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार यह घटना 18 जून को हुई जब मुगल बैंक्वेट हॉल में शादी का रिसेप्शन आयोजित किया गया था. शिकायत के मुताबिक फारमान की शादी 16 जून को हुई थी और दो दिन बाद 18 जून को वलीमा आयोजित किया गया था.

आरोप है कि इसी कार्यक्रम के दौरान वहां बीफ परोसा गया. पुलिस ने बताया कि इस मामले में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है और तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला ने जानकारी दी कि दूल्हा फारमान, उसके मामा सलमान और बैंक्वेट हॉल मालिक अनीस के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

शादी में गिफ्ट मिली एसयूवी से मांस लाने का आरोप

पुलिस ने यह भी बताया कि एक एसयूवी गाड़ी को जब्त किया गया है, जिसमें कथित रूप से मांस लाया गया था. पुलिस के अनुसार यह एसयूवी शादी के दौरान दूल्हे को उपहार में मिली थी और उसी वाहन का उपयोग मांस लाने के लिए किया गया था. जांच में यह भी सामने आया है कि इस मामले में कुछ अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिनकी तलाश की जा रही है.

Advertisement

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस घटना में और कौन-कौन लोग शामिल थे. यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement