scorecardresearch
 

हज के नाम पर जज को ठगा... ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए 24 लाख

सहारनपुर में हज यात्रा के नाम पर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ठगों ने एक विशेष न्यायाधीश को ही निशाना बना लिया. लाखों रुपये लेने के बावजूद यात्रा की कोई व्यवस्था नहीं की गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है.

Advertisement
X
हज के नाम पर जज को ठगा (Photo: itg)
हज के नाम पर जज को ठगा (Photo: itg)

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में ठगी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां हज यात्रा के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर ली गई. इस मामले में खास बात यह रही कि ठगों ने माननीय विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) को ही निशाना बना डाला. शिकायत मिलते ही साइबर क्राइम थाना पुलिस ने तेजी दिखाते हुए कार्रवाई शुरू की और मामले का खुलासा कर दिया.

जानकारी के अनुसार, लखनऊ की अलफहाद ट्यूरिज्म कंपनी के डायरेक्टर आमिर रशीदी समेत अन्य आरोपियों ने हज यात्रा कराने के नाम पर करीब 23 लाख 99 हजार रुपये ऑनलाइन प्राप्त कर लिए. रकम लेने के बावजूद आरोपियों ने यात्रा की कोई व्यवस्था नहीं की और कॉन्टैक्ट करने पर लगातार टालमटोल करते रहे. जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित कंपनी के पास कोई वैध लाइसेंस नहीं था.

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देश पर साइबर क्राइम टीम ने जांच तेज की. प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए लखनऊ निवासी दो अभियुक्त ओसामा रशीदी और एजाज अहमद को गिरफ्तार कर लिया. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और ठगी गई रकम की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है.

Advertisement

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया. वहीं आम लोगों से अपील की गई है कि किसी भी अनजान व्यक्ति से सावधान रहें, ओटीपी या बैंकिंग जानकारी साझा न करें और किसी भी साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement