scorecardresearch
 

'सपा में टूट की बात गलत, पार्टी में हमारी पूरी आस्था', राजभर के दावों पर सांसद रुचि वीरा की दो-टूक

समाजवादी पार्टी की सांसद रुचि वीरा ने ओपी राजभर के दावों को खारिज किया है. उन्होंने गुटबाजी का आरोप लगाया, लेकिन अखिलेश यादव और पार्टी नेतृत्व पर भरोसा जताया है.

Advertisement
X
समाजवादी पार्टी में टूट की सुर्खियों के बीच सांसद रुचि वीरा ने खुलकर अपनी बातें रखी है. (File Photo: ITG)
समाजवादी पार्टी में टूट की सुर्खियों के बीच सांसद रुचि वीरा ने खुलकर अपनी बातें रखी है. (File Photo: ITG)

समाजवादी पार्टी में अंदरूनी कलह और पार्टी टूटने की अटकलों के बीच मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी की सांसद रुचि वीरा ने पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है. ओपी राजभर के दावों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में उनकी पूरी आस्था है और पार्टी टूटने की बातें पूरी तरह निराधार हैं. 

रुचि वीरा ने आरोप लगाया कि मुरादाबाद में पार्टी के कुछ लोग गुटबाजी कर रहे हैं, जिसकी वजह से पीडीए बैठक जैसे कार्यक्रमों में उन्हें नजरअंदाज किया गया. 

हालांकि, उन्होंने साफ कहा कि कुछ लोगों की हरकतों के लिए पूरी पार्टी या राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जिम्मेदार ठहराना गलत होगा, क्योंकि सपा नेतृत्व महिलाओं और सभी वर्गों का सम्मान करता है.

'समाजवादी पार्टी टूट नहीं रही'

रुचि वीरा ने आजतक के साथ फोन पर एक्सक्लूसिव बाचतीच की है. उन्होंने कहा, "मेरे हिसाब से ओपी राजभर को इतना सीरियस लेने की जरूरत नहीं है. PDA की मीटिंग को लेकर के कुछ चंद लोगों ने गलती की है, अकेली महिला रिप्रेजेंटेटिव होने के नाते मुझे इस कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया था."

उन्होंने आगे कहा कि यह कुछ लोगों की हरकत हो सकती है. इसमें पूरी पार्टी को घेरना ठीक नहीं है. समाजवादी पार्टी टूट नहीं रही है, ये गलत बयान है. हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हर एक महिला का सम्मान करते हैं. हर एक जाति-धर्म के लोगों का सम्मान करते हैं.

Advertisement

रुचि वीरा ने कहा, "मैं चुनाव जीत करके आई हूं. अखिलेश की संगठन की हर महिला को बराबर सम्मान देते हैं. पार्टी में हमारी पूरी आस्था है लेकिन एक शख्स अगर गुटबाजी कर रहा है,  तो उसको लेकर के पूरी पार्टी को नहीं कहा जा सकता."

'महिलाओं में बहुत रोष है...'

रुचि वीरा ने कहा, "पीडीए की जो बैठक हुई थी, उसमें मुझे बुलाया नहीं गया था. महिलाओं में बहुत रोष है. हमारा फोटो नहीं लगाया गया था. PDA की बैठक में इसके लिए पार्टी पर आरोप नहीं लगाया जा सकता है. मैंने अखिलेश यादव से समय मांगा था लेकिन वे अभी बाहर हैं, उनसे बातचीत नहीं हुई है. वे बुलाएंगे तो हम जरूर बात करेंगे. मामले उनके संज्ञान में है."

उन्होंने आगे कहा कि मेरी तरफ से मेरी पार्टी में पूरी आस्था है लेकिन हमारे यहां एक नेता हैं, ऐसे जो गुटबाजी करते हैं और पार्टी को नुकसान पहुंचाते हैं. यह सब उन्हीं का किया धरा है. प्रोफेसर रामगोपाल यादव से भी हमने मुलाकात की थी, उनकी तबीयत भी खराब थी. उसकी वजह से हम उनसे मिलने भी गए थे.

यह भी पढ़ें: 'सपाइयों आंखें खोलकर पढ़ लो यूपी पुलिस की रिपोर्ट', राजभर का अखिलेश यादव के PDA पर तीखा पलटवार

Advertisement

रुचि वीरा ने कहा, "मुरादाबाद बहुत अच्छा जिला है. इस समाजवादी जिले को एक शख्स के द्वारा नुकसान पहुंचाया जा रहा है. पार्टी के ही कुछ लोग हैं, जो खुद को राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का नजदीकी जाहिर करते हैं, कई लोगों को टिकट बांटते हैं, वे लोग लोग इस तरह की हरकत कर रहे हैं."

रुचि वीरा ने बातचीत के आखिरी हिस्से में कहा कि हमें अपने नेता अखिलेश यादव जी से कोई नाराजगी नहीं है. ओपी राजभर के बयान निराधार है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement