scorecardresearch
 

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर रुचि वीरा ने काटा 53 फीट लंबा केक; कमाल अख्तर के इस्तीफे पर सपा सांसद ने दिया बड़ा बयान

मुरादाबाद में सांसद रुचि वीरा ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन पर 53 फीट लंबा केक काटा. इस दौरान सपा नेता कमाल अख्तर के इस्तीफे और पीडीए सम्मेलन विवाद पर रुचि वीरा ने कहा कि यह संगठनात्मक बदलाव की सामान्य रूटीन प्रक्रिया है, इसका किसी विवाद से संबंध नहीं है.

Advertisement
X
मुरादाबाद में सपा सांसद रुचि वीरा ने 53 फीट लंबा केक काटा (Photo- ITG)
मुरादाबाद में सपा सांसद रुचि वीरा ने 53 फीट लंबा केक काटा (Photo- ITG)

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर मुरादाबाद में पार्टी सांसद रुचि वीरा ने 53 फीट लंबा केक काटकर  भव्य समारोह का आयोजन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी, आतिशबाजी की और अखिलेश यादव के स्वस्थ जीवन एवं राजनीतिक सफलता की कामना की.

हालांकि, इस आयोजन के बीच पार्टी की स्थानीय राजनीति भी चर्चा में रही. इससे पहले पीडीए सम्मेलन को लेकर पार्टी के भीतर मतभेद सामने आए थे. सांसद रुचि वीरा ने सार्वजनिक रूप से नाराजगी जताते हुए कहा था कि उन्हें सम्मेलन की जानकारी नहीं दी गई और न ही कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया. उन्होंने यह भी कहा था कि वह इस पूरे मामले की शिकायत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से करेंगी.

इसी घटनाक्रम के बाद सपा नेता कमाल अख्तर के इस्तीफे को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गईं. सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या यह इस्तीफा पीडीए सम्मेलन विवाद और रुचि वीरा की शिकायत से जुड़ा हुआ है. जब इस मुद्दे पर सांसद रुचि वीरा से सवाल किया गया तो उन्होंने इन चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि यह पार्टी की एक सामान्य और रूटीन प्रक्रिया है.

Advertisement

उनका कहना था कि विधानसभा चुनाव नजदीक आने के कारण संगठनात्मक स्तर पर कई बदलाव किए जाते हैं और कमाल अख्तर के इस्तीफे का पीडीए सम्मेलन के दौरान हुए मतभेद या उनकी शिकायत से कोई संबंध नहीं है.

रुचि वीरा ने कहा कि कुछ लोग इन घटनाओं को आपस में जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह नहीं मानतीं कि दोनों मामलों का कोई संबंध है. उनके अनुसार यह पूरी राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्णय है और इसे किसी विवाद से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement