scorecardresearch
 

राकेश टिकैत गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर किसान यूनियन ने थाने का किया घेराव

ओडिशा में राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में खुर्जा में किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया. भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेतृत्व में किसानों ने कोतवाली का घेराव कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. नेताओं ने इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताते हुए तानाशाही करार दिया. जिला अध्यक्ष चौधरी अरब सिंह ने चेतावनी दी कि रिहाई तक देशभर में प्रदर्शन जारी रहेंगे. स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा और अतिरिक्त बल तैनात किया गया.

Advertisement
X
राकेश टिकैत को ओडिशा में गिरफ्तार किया गया. File Photo
राकेश टिकैत को ओडिशा में गिरफ्तार किया गया. File Photo

राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में उत्तर प्रदेश के खुर्जा में किसानों का गुस्सा फूट पड़ा. ओडिशा में किसान नेता राकेश टिकैत और सैकड़ों किसानों की गिरफ्तारी के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है. जिला अध्यक्ष चौधरी अरब सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान खुर्जा नगर कोतवाली पहुंचे और उसका घेराव किया. प्रदर्शन के दौरान किसानों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए ओडिशा सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया.

भाकियू नेताओं ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र के खिलाफ बताते हुए इसे तानाशाही करार दिया. उनका कहना है कि किसानों की आवाज दबाने के लिए सरकार इस तरह के कदम उठा रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

चौधरी अरब सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक राकेश टिकैत और गिरफ्तार किए गए किसानों को सम्मानपूर्वक रिहा नहीं किया जाता, तब तक देशभर के थानों पर इसी तरह विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे. प्रदर्शन को देखते हुए खुर्जा कोतवाली पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement