scorecardresearch
 

प्रयागराज में बुजुर्ग की हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान बदमाशों ने मारी गोली

प्रयागराज के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में सुबह की सैर पर निकले 70 वर्षीय राम दुलारे कोइरी की बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना लल्ला चुंगी चौराहे पर सुबह करीब 7 बजे हुई. गंभीर रूप से घायल राम दुलारे को SRN अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Advertisement
X
प्रयागराज में बुजुर्ग की हत्या से सनसनी. (Photo: Pankaj Srivastava/ITG)
प्रयागराज में बुजुर्ग की हत्या से सनसनी. (Photo: Pankaj Srivastava/ITG)

प्रयागराज के कर्नलगंज इलाके में सुबह की सैर पर निकले 70 साल के एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी. सहायक पुलिस आयुक्त (कर्नलगंज) विमल किशोर मिश्रा ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 7 बजे कर्नलगंज थाना क्षेत्र के लल्ला चुंगी चौराहे पर हुई.

ACP ने बताया कि मृतक की पहचान शिवकुटी निवासी राम दुलारे कोइरी के तौर पर हुई है. वह चौराहे पर खड़े थे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो हमलावर वहां पहुंचे और उन पर गोली चला दी. उन्होंने बताया कि राम दुलारे को SRN अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
मिश्रा ने कहा कि पुलिस को घटनास्थल के पास लगे CCTV कैमरों से फुटेज मिल गई है और हमलावरों की पहचान कर ली गई है. उन्होंने कहा कि उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिशें की जा रही हैं. ACP ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी और उनसे पूछताछ के बाद ही हत्या के मकसद का पता चल पाएगा.

पुलिस ने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं इस घटना के बाद इलाके में डर का भी माहौल है. 

Advertisement

(एजेंसी इनपुट के साथ)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement