scorecardresearch
 

UP: मजदूरी विवाद में मकान मालिक की हत्या, राजमिस्त्री और उसके साथियों ने पीट-पीटकर मार डाला

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र के चमनगंज गांव में मजदूरी के भुगतान को लेकर हुए विवाद में मकान मालिक राममिलन गुप्ता की क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि राजमिस्त्री राजाराम और उसके तीन साथियों ने शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए.

Advertisement
X
प्रतापगढ़ में मकान मालिक की हत्या से सनसनी. (Photo: Screengrabs)
प्रतापगढ़ में मकान मालिक की हत्या से सनसनी. (Photo: Screengrabs)

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. यहां अंतू थाना क्षेत्र के चमनगंज गांव में मजदूरी के भुगतान को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया. आरोप है कि राजमिस्त्री और उसके साथियों ने मकान मालिक की क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात मकान मालिक राममिलन गुप्ता और निर्माण कार्य कर रहे राजमिस्त्री राजाराम व उसके तीन सहयोगियों के बीच मजदूरी के पैसे को लेकर कहासुनी हो गई. विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने कथित तौर पर शराब के नशे में अपना आपा खो दिया और क्रिकेट बैट से राममिलन गुप्ता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. गंभीर चोटें लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस की तलाश में जुटी पुलिस
वारदात को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई. इसके बाद पुलिस अधीक्षक भी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Advertisement

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई थीं. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है. पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement