scorecardresearch
 

नोएडा: जेवर एयरपोर्ट के ऊपर 3 दिन से उड़ रहे अवैध ड्रोन किसके? सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

गौतमबुद्ध नगर के जेवर स्थित निर्माणाधीन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास अवैध ड्रोन उड़ाने का मामला सामने आया है. निजी सुरक्षा एजेंसी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पिछले कुछ दिनों से रात में रनहेरा-कुरैब गांव की ओर से ड्रोन एयरपोर्ट परिसर में आते-जाते देखे गए. एयरपोर्ट क्षेत्र नो-ड्रोन फ्लाई जोन घोषित है. घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं.

Advertisement
X
जेवर एयरपोर्ट के ऊपर 3 दिन से अवैध ड्रोन उड़ रहे हैं. (Photo: Representational)
जेवर एयरपोर्ट के ऊपर 3 दिन से अवैध ड्रोन उड़ रहे हैं. (Photo: Representational)

गौतमबुद्ध नगर के जेवर इलाके में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास अवैध ड्रोन उड़ाने की घटना सामने आई है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस संबंध में सोमवार को अधिकारियों ने जानकारी दी. इसे लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं.

तीन दिन से उड़ रहे ड्रोन
जेवर थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह के अनुसार, एयरपोर्ट की सुरक्षा देख रही निजी एजेंसी के सुपरवाइजर कृष्णकांत ने पुलिस को लिखित शिकायत दी थी. शिकायत में बताया गया है कि पिछले दो-तीन दिनों से रनहेरा-कुरैब गांव की तरफ से झाझर रोड की दिशा में ड्रोन एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश करता दिखाई दे रहा है और कुछ देर बाद वापस उसी ओर लौट जाता है.

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. थाना प्रभारी ने बताया कि एयरपोर्ट क्षेत्र को ‘नो-ड्रोन फ्लाई जोन’ घोषित किया गया है, जहां सुरक्षा कारणों से ड्रोन उड़ाना पूरी तरह प्रतिबंधित है. इस तरह की गतिविधियां हवाई अड्डे की सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकती हैं. मामले की जांच जारी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement