भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है. केंद्रीय और राज्य नेतृत्व ने साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव और साल 2029 में होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए 46 पदाधिकारियों के नामों की सूची जारी कर अपनी नई संगठनात्मक टीम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है.
बीजेपी द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार, संगठन को चुनावी रूप से मजबूत बनाने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दूसरे बेटे नीरज सिंह को नया प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है, जिन्हें उनके बड़े बेटे व विधायक पंकज सिंह के स्थान पर ये जगह मिली है और बाराबंकी की प्रियंका रावत को प्रमोट करके महामंत्री से उपाध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है.
पूजा पाल को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
बीजेपी ने विपक्षी खेमे में सेंधमारी करते हुए समाजवादी पार्टी से विधायक बनीं पूजा पाल को अपनी टीम में शामिल कर उन्हें उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश उपाध्यक्ष घोषित किया है। इसके अलावा, बाराबंकी की कद्दावर नेता प्रियंका रावत को भी बड़ी पदोन्नति मिली है. पार्टी ने प्रियंका रावत को पहले के महामंत्री पद से हटाकर अब प्रदेश उपाध्यक्ष की नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है
यहां देखें पूरी लिस्टPDF देखें
क्षेत्रीय अध्यक्ष
कार्यालय मंत्री
भारत दीक्षित
कार्यालय मंत्री
अतुल अवस्थी- कार्यालय सह-मंत्री
लक्ष्मण सिंह- कार्यालय सह-मंत्री
अन्य पद
दिनेश प्रताप सिंह- मुख्य प्रवक्ता
शमनीष दीक्षित- प्रदेश मीडिया संयोजक
हिमांशुराज पंडित- प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक
युवा मोर्चा अध्यक्ष
युवा मोर्चा- रोहित मिश्रा
पिछड़ा मोर्चा- प्रकाश पाल
किसान मोर्चा- देवेन्द्र सिंह
अनुसूचित मोर्चा- अशोक रावत
महिला मोर्चा- सरोज कुशवाह
अनुसूचित जनजाति मोर्चा- विद्याभूषण गोंड
जातिगत समीकरणों को साधने की बड़ी कोशिश
पार्टी के इस नए संगठनात्मक फेरबदल के पीछे उत्तर प्रदेश के जटिल जातिगत समीकरणों और सोशल इंजीनियरिंग को पूरी तरह साधने का एक बड़ा प्रयास साफ दिखाई दे रहा है. विशेष रूप से प्रियंका रावत जैसे चेहरों को आगे बढ़ाकर बीजेपी नेतृत्व ने उन वर्गों पर फोकस किया है जो लंबे वक्त से दलित वर्ग का कुशल नेतृत्व करते आए हैं, जिससे आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को मजबूत बढ़त मिल सके.
शीर्ष नेतृत्व ने पूर्व में संगठन संभाल रहे संजय राय पर दोबारा बड़ा भरोसा जताते हुए उन्हें फिर से प्रदेश महामंत्री के पद की जिम्मेदारी सौंपी है.उनके साथ ही धाकड़ विधायक राजेश चौधरी को भी नया प्रदेश महामंत्री नियुक्त कर सांगठनिक काम सौंपा गया है.
रोहित मिश्रा को युवा मोर्चा की जिम्मेदारी
वहीं, युवाओं को पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ने और आगामी रणनीति को धार देने के लिए रोहित मिश्रा को युवा मोर्चा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, ताकि युवाओं के साथ-साथ सभी जातिगत समीकरणों को मैदानी स्तर पर पूरी तरह साधा जा सके.