scorecardresearch
 

नमाज पढ़ने गया दुकानदार, चोर ने खाली कर दिया गल्ला...मुजफ्फरनगर में दिन दहाड़े चोरी

मुजफ्फरनगर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई, जहां जुम्मे की नमाज के दौरान दुकान खाली पाकर चोर ने गल्ले से करीब 60 हजार रुपये उड़ा लिए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है और जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है।

Advertisement
X
नमाज पढ़ने गया दुकानदार, पीछे से चोर ने खाली कर दिया गल्ला (Photo: itg)
नमाज पढ़ने गया दुकानदार, पीछे से चोर ने खाली कर दिया गल्ला (Photo: itg)

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक दुकानदार को जुम्मे की नमाज पढ़ना उस समय भारी पड़ गया. जब उसके जाते ही एक चोर ने दुकान का गल्ला साफ कर दिया. ये शातिर चोर तकरीबन 60 हज़ार रुपये की नगदी गल्ले से चोरी कर बेखौफ फरार हो गया. इसकी ये करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया.

दिनदहाड़े हुई चोरी की इस घटना का उस समय पता चला जब नमाज अदा कर दुकानदार दुकान पर पहुंचा तो उसने देखा की गल्ला खुला हुआ है. इसके बाद जब उसने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया तो घटना का पता चला. उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी जिसपर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस चोर की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं.

दरसअल सिविल लाइन थाना क्षेत्र की पुरानी घास मंडी में स्थित एक गद्दे की दुकान में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक शातिर चोर ने हजारों की नगदी चोरी कर सनसनी फैला दी थी.  घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब दुकानदार मोहम्मद रिजवान जुम्मे की नमाज अदा करने पास ही स्थित मस्जिद में गया था. वापस आकर जब दुकानदार ने देखा तो गल्ला खुला पाया. उसने सीसीटीवी चेक किया तो इस शातिर चोर की ये काली करतूत सामने आई.

Advertisement

पीड़ित दुकानदार की मानें तो ये शातिर चोर गल्ले से तकरीबन 60 हज़ार रुपये की नगदी चोरी कर बेखौफ फरार हो गया. जिसके बाद घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस शातिर चोर की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं.

पीड़ित ने बताया कि मेरी पुरानी घास मंडी में ताज फार्म के नाम से  गद्दे और कपड़े का काम है. आज मैं करीब 12:30 बजे मार्केट में मस्जिद में जुम्मे की नमाज पढ़ने के लिए गया. जब नमाज पढ़कर के वापस आकर देखा तो गल्ले में रखे 60 हजार रुपये नहीं थे. तुरंत बाद हमने अपनी दुकान में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में उसकी फुटेज चेक की तो उसमें एक अनजान व्यक्ति दुकान के अंदर आता हुआ और गल्ला तोड़कर के उसमें से पैसे निकालते हुए ले जाता दिखा.चोर का चेहरा साफ नहीं दिख रहा लेकिन हमारी पहचान से बाहर है.  

पुलिस ने कहा है कि हम आसपास के लोगों से पूछताछ कर रहे हैं और जल्द से जल्द इस घटना का अनावरण किया जाएगा. आरोपी को पकड़ा जाएगा.
 
 

 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement