scorecardresearch
 

उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद में भारी बारिश के बीच धंसी सड़क, वसुंधरा के अटल चौक पर गड्ढे में समाई टाटा पंच कार और स्कूटी

गाजियाबाद के वसुंधरा स्थित अटल चौक के पास भारी बारिश के बीच सड़क का हिस्सा धंस गया, जिसमें एक कार और स्कूटर गड्ढे में जा गिरे. पास में चल रहे निर्माण कार्य के कारण मिट्टी पहले से कमजोर थी, जो बारिश के पानी से खिसक गई. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ.

Advertisement
X
भारी बारिश के बीच गाजियाबाद में सड़क धंसने की घटना सामने आई है (Photo: ITG)
भारी बारिश के बीच गाजियाबाद में सड़क धंसने की घटना सामने आई है (Photo: ITG)

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में गुरुवार सुबह भारी बारिश के कारण एक बड़ा हादसा होते होते टल गया. अटल चौक के पास सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया, जिसमें एक कार और एक स्कूटर गड्ढे में जा समाए. 

हादसे की जगह पर एक निर्माण कार्य चल रहा था, जिसकी वजह से मिट्टी पहले से ही ढीली हो चुकी थी. लगातार बारिश के चलते वही मिट्टी खिसक गई और सड़क का हिस्सा नीचे धंस गया.

बारिश के बीच सड़क धंसी और गाड़ियां अंदर समा गई


घटना के वक्त सड़क पर एक टाटा पंच कार और एक स्कूटी थी, जो सीधे उस गड्ढे में समा गई. मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और कुछ ही देर में पुलिस भी वहां पहुंच गई. पुलिस ने एहतियात के तौर पर उस इलाके में कुछ देर के लिए आवाजाही रोक दी, ताकि कोई और गाड़ी उसी गड्ढे में न जा गिरे.


यह भी पढ़ें: नोएडा अथॉरिटी के दावों की खुली पोल, 24 घंटे की बारिश से सड़कें बनीं तालाब

कार को गड्ढे से बाहर निकालना आसान नहीं था. इसके लिए एक बड़ी हाइड्रोलिक क्रेन मंगवाई गई. क्रेन की मदद से धीरे धीरे कार को गड्ढे से खींचकर बाहर निकालने का काम शुरू किया गया.

Advertisement

यह कोई अकेली घटना नहीं है. लगातार हो रही बारिश की वजह से गाजियाबाद शहर के कई और इलाकों से भी सड़क धंसने और गड्ढे बनने जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं. निर्माण कार्यों के आसपास की सड़कों पर खतरा और बढ़ गया है, क्योंकि बारिश का पानी मिट्टी को कमजोर कर रहा है.

स्थानीय प्रशासन के लिए यह स्थिति चुनौती बनी हुई है, क्योंकि बारिश थमने का नाम नहीं ले रही. फिलहाल राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement