scorecardresearch
 

मेरठ में किसान नेता से मारपीट का मामला: SOG इंस्पेक्टर सस्पेंड, आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

मेरठ के थाना सिविल लाइंस में किसान नेता दिग्विजय भाटी से मारपीट और बर्बरता के गंभीर आरोपों के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश गौड़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इससे पहले नए एसएसपी ने निष्पक्ष जांच के लिए थाना प्रभारी समेत आठ पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया था.

Advertisement
X
तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक अखिलेश गौड़ निलंबित (Photo- ITG)
तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक अखिलेश गौड़ निलंबित (Photo- ITG)

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बीते 19 अगस्त को किसान नेता दिग्विजय भाटी और उनके साथी मोहित जाटव के साथ  कथित तौर पर गंभीर मारपीट और बर्बरता की घटना हुई थी. पीड़ित किसान नेता द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर गंभीर आरोप लगाए जाने और राजनीतिक हलचल बढ़ने के बाद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ ने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश गौड़ को निलंबित कर दिया. इस मामले की निष्पक्ष जांच एडीजी मेरठ जोन के निर्देश पर डीआईजी सहारनपुर रेंज द्वारा की जा रही है,

थाना प्रभारी पर गिरी गाज, पुलिस ने जारी किया बयान

पुलिस विभाग की ओर से जारी बयान में स्पष्ट किया गया कि निरीक्षक अखिलेश गौड़ द्वारा अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के कारण एसएसपी मेरठ ने यह कार्रवाई की है. 

हालांकि, किसान नेता दिग्विजय भाटी ने तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडे पर भी मारपीट के आरोप लगाए थे, लेकिन पुलिस बयान में उनके संबंध में किसी अलग कार्रवाई का उल्लेख नहीं है.

नए SSP के आते ही हुई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई

मामला तूल पकड़ने के बाद मेरठ के तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडे को हटाकर डीजीपी मुख्यालय लखनऊ से अटैच कर दिया गया. उनकी जगह झांसी से आए नए एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने पदभार संभालते ही जांच की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सिविल लाइंस थाना प्रभारी अखिलेश कुमार गौड़, उपनिरीक्षक मुलायम सिंह, हेड कांस्टेबल हरि ओम, कांस्टेबल मुकेश, हेड कांस्टेबल श्याम बाबू, कांस्टेबल सुमित, महिला कांस्टेबल नीलम लौर और चालक ललित कुमार सहित 8 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement