scorecardresearch
 

अधजली लाश और फ्लाइट मोड पर मोबाइल...मेरठ में सनसनीखेज मामला

मेरठ के दौराला क्षेत्र में गन्ने के खेत से एक व्यक्ति का अधजला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटनास्थल से मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और एक प्लास्टिक की केन भी बरामद हुई है. प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है.

Advertisement
X
मेरठ में सनसनीखेज मामला (Photo: itg)
मेरठ में सनसनीखेज मामला (Photo: itg)

उत्तर प्रदेश में मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के एक गन्ने के खेत में रविवार शाम को अधजला शव मिलने से सनसनी मच गई. खेत के बाहर एक मोटरसाइकिल भी खड़ी थी और खेत के अंदर जला हुआ शव पड़ा था. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान का प्रयास शुरू किया . मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर के जानसठ निवासी 32 साल के प्रवीण के रूप में हुई. बताया जा रहा है कि शव के पास में ही तेल की केन मिली है जिसके आधार पर फिलहाल यह सुसाइड का मामला माना जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

दरअसल मामला मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के गांव लोहिया मार्ग का है जहां एक ईंख के खेत में रविवार देर शाम एक अधजला शव पड़ा हुआ था. ग्रामीणों ने शव को देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन किया. इसके बाद दौराला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मेरठ के एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले व सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया.

खेत के बाहर ही एक मोटरसाइकिल खड़ी थी. शव के कुछ ही दूरी पर मृतक का मोबाइल भी पड़ा हुआ था जो की फ्लाइट मोड पर लगा हुआ था. शव के पास एक प्लास्टिक की तेल की केन भी मिली है. शव की पहचान मुजफ्फरनगर जानसठ के रहने वाले प्रवीण के रूप में हुई. बताया जा रहा है कि प्रवीण बाइक से निकला था. मृतक के परिजनों को भी सूचित किया गया और परिजन मौके पर पहुंचे. बताया जा रहा है कि प्रवीण की शादी दौराला थाना क्षेत्र में ही हुई थी. उसके तीन बच्चे हैं, कुछ दिन पहले मृतक की पत्नी अपने बच्चों को लेकर ससुराल आई हुई थी. फिलहाल पुलिस इसको सुसाइड का मामला मान रही है. पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगालने में लगी है.

Advertisement

वहीं सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि शाम को 7:00 बजे के आसपास थाना दौराला को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि एक गांव में गन्ने के खेत में एक शव अधजली अवस्था में पड़ा हुआ है. तत्काल थाने की टीम , एस पी सिटी और खुद मौके पर पहुंचे. शव को कब्जे में लिया गया. शव के आसपास देखा गया तो एक प्लास्टिक की केन ,मोबाइल फोन और कुछ दूर पर एक मोटरसाइकिल खड़ी थी , मोटरसाइकिल के नंबर से जानकारी जुटा गई तो पता चला कि इसका नाम प्रवीण है. मोबाइल फोन को ऑन किया गया जो फ्लाइट मोड पर था. उसे पर कई सारी कॉल आई. उसमें परिजन भी थे. उनसे बात की गई तो पता चला कि प्रवीण बहुत दिनों से किसी गंभीर बीमारी से परेशान था. वह अपनी जान देने की बात करता था. उसके दोस्त की भी लगभग 2:00 बजे बात हुई है. जिसमें वह कह रहा था कि वह अपनी जान दे देगा. तत्काल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement