मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर कथित अभद्र टिप्पणी के बाद मौलाना सलीम एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. इस बार उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कथित तौर पर मुसलमानों को इकोनॉमी जिहाद की ट्रेनिंग देते हुए नजर आ रहे हैं.
वायरल वीडियो में मौलाना सलीम मुस्लिम समुदाय को सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए उकसाते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में वह यह दावा करते हुए नजर आते हैं कि अगर बड़ी संख्या में मुसलमान सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे तो इसका असर भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा.
मुसलमानों को सड़कों पर उतरने के लिए उकसाने का आरोप
वीडियो में मौलाना यह भी कहते दिखाई दे रहे हैं कि लगातार विरोध प्रदर्शनों की स्थिति बनने पर भारत में विदेशी निवेश प्रभावित हो सकता है. उनका दावा है कि ऐसी स्थिति में विदेशी कंपनियां भारत में पैसा लगाने से बच सकती हैं.
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कई लोग इस बयान की आलोचना कर रहे हैं और मामले को लेकर विवाद बढ़ गया है.
इससे पहले मौलाना सलीम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर कथित अभद्र टिप्पणी के कारण भी विवादों में आ चुके हैं. उस बयान के बाद भी सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा हुई थी.
सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर तेज हुई बहस
अब नया वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर मौलाना सलीम चर्चा के केंद्र में आ गए हैं. फिलहाल सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है और इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.