scorecardresearch
 

लखनऊ: अब नीले ड्रम में मिला पैथ लैब मालिक का शव, बेटा गिरफ्तार, पिता की डांट से था नाराज!

लखनऊ के आशियाना स्थित सेक्टर-L के मकान नंबर 91 में ड्रम से वर्धमान पैथोलॉजी के मालिक मानवेंद्र सिंह का शव मिलने से सनसनी फैल गई. वह 20 फरवरी से लापता थे. शव पर सिर और पैर में चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका है. पुलिस मृतक के बीकॉम छात्र बेटे से पूछताछ कर रही है और उसे हिरासत में लिया गया है. घटना के समय पत्नी गांव में और बेटी घर पर थी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Advertisement
X
पैथोलॉजी मालिक का शव ड्रम में मिला. Photo ITG
पैथोलॉजी मालिक का शव ड्रम में मिला. Photo ITG

लखनऊ के आशियाना इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब सेक्टर L स्थित मकान नंबर 91 में एक नीले ड्रम के अंदर अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ. मृतक की पहचान वर्धमान पैथोलॉजी के मालिक मानवेंद्र सिंह के रूप में हुई है. 20 फरवरी से लापता मानवेंद्र की गुमशुदगी पहले ही दर्ज कराई गई थी, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि तलाश इस तरह एक खौफनाक सच पर जाकर खत्म होगी.

पुलिस के मुताबिक शव पर सिर और पैर में गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका गहरा गई है. शुरुआती जांच में चौंकाने वाला एंगल सामने आया है. मामले में मृतक के बीकॉम के छात्र बेटे से पूछताछ की जा रही है और संदेह की सुई उसी पर घूम रही है. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है. ऐसा बताया जा रहा है कि पिता की डांट से बेटा नाराज था.

पत्नी गांव में, घर में मौजूद थी बेटी
घटना के समय मानवेंद्र की पत्नी गांव में थी, जबकि घर में उनकी बेटी मौजूद थी. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि घर के भीतर क्या हुआ? क्या यह अचानक हुआ विवाद था या पहले से रची गई कोई साजिश? पुलिस आसपास के लोगों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके.

Advertisement

लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement