उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भीषण आग की एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें अब तक 15 लोगों की मौत की खबर है. यहां एक इमारत में अचानक आग लग गई, जिसके बाद कुछ ही मिनटों में पूरी बिल्डिंग धुएं और लपटों से घिर गई.
इस हादसे के दौरान एक दिल दहला देने वाला दृश्य भी सामने आया, जहां एक व्यक्ति खुद को बचाने के लिए की ग्रिल पकड़े नजर आ रहा है, लेकिन भीषण आग के चलते वह इमारत से नीचे गिर गया. वहीं जानकारी के मुताबिक इस शख्स के कमर में चोट आई है. फिलहाल उसका इलाज जारी है.
यह घटना लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके की बताई जा रही है. इस घटना में जान गंवाने वालों की उम्र 20 से 24 वर्ष के बीच बताई जा रही है.
यह भी पढ़ें: लखनऊ आग में 15 लोगों की मौत, जान बचाने को गेमिंग जोन की छत से कूदे लोग
वहीं, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है. फिलहाल एहतियात के तौर पर कूलिंग ऑपरेशन जारी है, ताकि दोबारा आग लगने की आशंका न रहे.
घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए. साथ ही उन्होंने घायलों के इलाज सुनिश्चित करने और प्रशासन को पूरी सतर्कता बरतने का आदेश दिया.
इस हादसे पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है. साथ ही मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है.
पीएमओ के अनुसार, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी.