scorecardresearch
 

'राजनीतिक वनवास से फ्रस्ट्रेशन...', अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कौशांबी दौरे के दौरान अखिलेश यादव के 'जब जाएंगे भाजपाई तभी घटेगी महंगाई' बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि अखिलेश राजनीतिक वनवास के कारण फ्रस्ट्रेशन में हैं. 2027 में साइकिल चलने की उम्मीद थी, लेकिन चलने से पहले ही बिहार में पंचर हो गई. उन्होंने दावा किया कि सपा-कांग्रेस 2047 तक सत्ता में नहीं आएगी.

Advertisement
X
केशव मौर्य का तीखा हमला.(Photo: Akhilesh Kumar/ITG)
केशव मौर्य का तीखा हमला.(Photo: Akhilesh Kumar/ITG)

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर कौशांबी पहुंचे. हालांकि कौशांबी पहुंचने से पहले उनके हेलीकॉप्टर में रायबरेली के पास अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण उन्हें वापस लखनऊ एयरपोर्ट लौटना पड़ा. बाद में दूसरे हेलीकॉप्टर से वह कौशांबी पहुंचे और निर्धारित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया.

कौशांबी पहुंचने के बाद उन्होंने सरस महोत्सव कार्यक्रम में सखी दीदियों के साथ फूलों की होली खेली और विभिन्न सरकारी योजनाओं को लेकर चर्चा की. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: एडमिट कार्ड किसी का, पेपर दे रहा था कोई और! कौशांबी जिले में हिंदी का पेपर दे रहा फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार

अखिलेश के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार

कार्यक्रम के दौरान जब समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के उस बयान पर सवाल किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि जब जाएंगे भाजपाई तभी घटेगी महंगाई, तो डिप्टी सीएम ने तीखा पलटवार किया. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव राजनीतिक वनवास के कारण फ्रस्ट्रेशन का शिकार हो गए हैं.

केशव मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव को लग रहा था कि 2027 में उनकी साइकिल चल पड़ेगी, लेकिन चलने से पहले ही बिहार में साइकिल पंचर हो गई. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बिहार में साइकिल पंचर होने के बाद सैफई तक पहुंचने की भी संभावना नहीं है. उनके मुताबिक समाजवादी पार्टी का भविष्य अंधकार में है और सपा-कांग्रेस 2047 तक सत्ता में नहीं आएगी.

Advertisement

कौशांबी

श्रमिकों के हित और योजनाओं पर भी बोले डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार श्रमिकों के हितों की हर कीमत पर रक्षा करती है. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के दानव मनरेगा का अंत कर दिया गया है और आने वाले समय में विकसित भारत जीरामजी अधिनियम लागू होने वाला है. उन्होंने बताया कि पहले 6 प्रतिशत मानदेय दिया जाता था और आज ही 3 अरब रुपये जारी करके कौशांबी आए हैं.

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गौ रक्षा यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें यात्रा निकालने दीजिए, उससे हमें क्या करना है. उन्होंने कहा कि यह उनका कार्यक्रम है और वह अपनी तरह से इसे कर रहे हैं.

हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी से बाल-बाल बचे

डिप्टी सीएम ने हेलीकॉप्टर में आई खराबी को लेकर भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि लखनऊ से उड़ान भरने के बाद रायबरेली के आसपास अचानक हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी आ गई थी. उस समय लगा कि कोई दुर्घटना हो सकती है, लेकिन सभी के आशीर्वाद से वे सुरक्षित रहे.

उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर हेलीकॉप्टर को वापस लखनऊ ले जाया गया. इसके बाद दूसरे हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई और फिर वह कौशांबी पहुंचे, जहां उन्होंने तय कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement